Last Updated:
Valentine Day Gift Under 500 Rupees: बुरहानपुर में वैलेंटाइन डे को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है, जहां ₹100 से ₹500 तक में यूनिक गिफ्ट उपलब्ध हैं. इंदिरा कॉलोनी, शनि मंदिर क्षेत्र, लालबाग मार्ग और राजपुरा इलाकों की गिफ्ट गैलरी कपल्स की पहली पसंद बन गई हैं. दुकानदारों के अनुसार टेडी बियर, इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट और फैंसी आइटम की सबसे ज्यादा डिमांड है. ये खास आइटम दिल्ली, मुंबई और आगरा से मंगवाए जाते हैं, जिससे ग्राहकों को कम दाम में नई वैरायटी मिलती है. वैलेंटाइन डे नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ रही है और सुबह 10 से रात 10 बजे तक दुकानें खुली रहने से खरीदारी करना आसान हो गया है.
Valentine Day Gift Ideas for Wife/GF:14 फरवरी को देशभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन अगर आप बुरहानपुर में हैं, तो गिफ्ट खरीदने के लिए खास जगहें तैयार हैं. इंदिरा कॉलोनी, शनि मंदिर क्षेत्र, लालबाग मार्ग और राजपुरा इलाका इन दिनों गिफ्ट शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. यहां कम बजट में यूनिक और फैंसी गिफ्ट आसानी से मिल रहे हैं.
₹100 से ₹500 तक में शानदार गिफ्ट
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो भी टेंशन की जरूरत नहीं. यहां ₹100 से लेकर ₹500 तक में खूबसूरत और ट्रेंडी गिफ्ट मिल रहे हैं. छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम, फैंसी शोपीस, कपल मग, की-चेन, फोटो फ्रेम और प्यारे टेडी बियर युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं.
टेडी बियर और इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट की डिमांड
लोकल दुकानदार भीमराज महाजन बताते हैं कि वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में अच्छी रौनक है. कपल्स के साथ पति-पत्नी भी गिफ्ट खरीदने आ रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक आइटम और फूलों से जुड़े फैंसी गिफ्ट की खास डिमांड है. टेडी बियर युवतियों और बच्चों दोनों के लिए पसंदीदा बना हुआ है. यहां ₹200 से ₹1000 तक की रेंज में आइटम उपलब्ध हैं.
दिल्ली-मुंबई से आते हैं फैंसी आइटम
दुकान संचालक दीपक के मुताबिक ये खास गिफ्ट आइटम दिल्ली, मुंबई और आगरा से मंगवाए जाते हैं. वहां से कम दाम में ट्रेंडी सामान लाकर यहां ग्राहकों को किफायती कीमत पर दिया जाता है. यही वजह है कि बुरहानपुर के ये बाजार वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए बेस्ट माने जा रहे हैं.
सुबह 10 से रात 10 तक खुली दुकानें
इन बाजारों की एक और खासियत यह है कि दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती हैं. इससे नौकरीपेशा लोग भी आसानी से खरीदारी कर पाते हैं. जैसे-जैसे 14 फरवरी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें