अतिथि विद्वान भाजपा जिला महामंत्री, पार्टी का कर रहे प्रचार: हरदा में जयस छात्र संघ का दावा- कॉलेज को राजनीति का अड्डा बनाया – Harda News

अतिथि विद्वान भाजपा जिला महामंत्री, पार्टी का कर रहे प्रचार:  हरदा में जयस छात्र संघ का दावा- कॉलेज को राजनीति का अड्डा बनाया – Harda News




हरदा में गुरुवार को जयस छात्र संघ के बैनर तले करीब दो दर्जन छात्रों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर लगभग आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को तत्काल हटाने की मांग की। जयस छात्र संघ के जिला प्रभारी रोहित कुमरे ने बताया कि बसंत राजपूत इन दिनों भाजपा के जिला महामंत्री पद पर हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा देने के बजाय अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और महाविद्यालय को राजनीति का अड्डा बनाकर उसकी छवि धूमिल कर रहे हैं। कुमरे ने यह भी कहा कि पूर्व में भी बसंत राजपूत को महाविद्यालय से हटा दिया गया था, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते उन्हें वापस पदस्थ किया गया। उन्होंने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का पदाधिकारी शिक्षक नहीं हो सकता। छात्र संघ ने जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को महाविद्यालय से नहीं हटाया गया, तो एससी-एसटी सामाजिक संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।



Source link