Last Updated:
Bhopal Irani Dera Case: भोपाल के करोंद ईरानी डेरा पर पुलिस की बड़ी छापामारी में यूपी और अन्य राज्यों के कई कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए. इस दौरान यूपी एसटीएफ ने फरार शादाब को हिरासत में लिया और राजगढ़ पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार किया, जिस पर कई जिलों में इनाम घोषित था.
Bhopal Irani Dera Case: भोपाल के करोंद स्थित ईरानी डेरा पर पुलिस की बड़ी छापामारी हुई. कार्रवाई में दूसरे जिलों और राज्यों के कई कुख्यात अपराधियों को पकड़ा गया. यूपी एसटीएफ भी मौके पर पहुंची और कुख्यात फरार शादाब को हिरासत में लिया. वहीं, राजगढ़ जिले की पुलिस ने डेरे से शहजाद को गिरफ्तार किया है. शहजाद पर यूपी में 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है और प्रतापगढ़ में भी उसने वारदात की थी. राजगढ़ के खुजनेर, छापी हेड़ा और खिलचीपुर में शहजाद पर दस-दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था.
एटीएम से लाखों की चोरी
सागर की खुरई पुलिस डेरे से वारंटी सफदर को लेने पहुंची. 2020 में एटीएम से लाखों की चोरी के मामले में भी भोपाल ईरानी डेरा सागर पुलिस के लिए पहुंचा था. उस समय डेरे की महिलाओं ने पुलिस पर मिर्ची पाउडर फेंककर आरोपी को बचा लिया था. घटना के दौरान सागर पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की थी. सोमवार रात करीब 3 से 4 बजे भोपाल पुलिस ने डेरे पर छापामारी की.
इस कार्रवाई में करीब 400 पुलिसकर्मी शामिल थे. ईरानी डेरा से 35 से ज्यादा स्थाई वारंटी पकड़े गए. कार्रवाई के दौरान कई जिलों और राज्यों के आरोपी भी गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश, मोबाइल, गांजा और बाइक्स भी बरामद की हैं. यह कार्रवाई कुख्यात अपराधियों और उनके नेटवर्क पर कड़ा संदेश देने के रूप में देखी जा रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें