एक खेत, चार से अधिक सब्जी, 30 दिन में कमाई शुरू, 4 गुना मुनाफा, नुकसान का सवाल ही नहीं! सीखें ये तकनीक

एक खेत, चार से अधिक सब्जी, 30 दिन में कमाई शुरू, 4 गुना मुनाफा, नुकसान का सवाल ही नहीं! सीखें ये तकनीक


होमताजा खबरकृषि

एक खेत, चार सब्जी, 30 दिन में कमाई शुरू, 4 गुना मुनाफा, नुकसान का सवाल ही नहीं

Last Updated:

Multi Cropping Technique: कृषि सलाहकार ने बताया कि किसान एक ही खेत में एक साथ कई फसलें उगाकर अपनी आमदनी चार गुना तक बढ़ा सकते हैं. इसके लिए मौसम, मिट्टी और सही फसल चयन जरूरी है. फरवरी में अनुकूल जलवायु के चलते भिंडी के साथ मूली, पालक और चुकंदर की सहफसली खेती बेहतर उत्पादन देती है.

Agri Tips: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नई तकनीकों को अपना रहे हैं. सहफसली खेती यानी एक ही खेत में कई फसलें उगाने का मॉडल यहां तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इससे न केवल जमीन का बेहतर उपयोग हो रहा है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है. फूलगोभी, टमाटर और शिमला मिर्च के साथ अब अगेती भिंडी की सहफसली खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बनती जा रही है.

कृषि सलाहकार अवनीश पटेल ने लोकल 18 को बताया कि फरवरी का महीना अगेती भिंडी की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है. इस समय तापमान संतुलित रहता है, जिससे फसल की बढ़वार अच्छी होती है. किसान भिंडी को मुख्य फसल बनाकर उसके साथ मूली, पालक, धनिया और चुकंदर जैसी सहफसलें उगा सकते हैं। मूली को थोड़ी गहराई में बोया जाता है, जबकि पालक और धनिया सतह के पास उगते हैं.

एक से नुकसान तो दूसरी से भरपाई
सहफसली खेती का मतलब है एक ही खेत में तीन या अधिक फसलें एक साथ लगाना. इसमें मुख्य फसल की कतारों के बीच जल्दी तैयार होने वाली फसलें बोई जाती हैं. इससे कुल उत्पादन बढ़ता है और मौसम या बाजार के जोखिम से भी बचाव होता है. अगर एक फसल का दाम कम हो जाए, तो दूसरी फसल से नुकसान की भरपाई हो जाती है.

जानें मल्टी क्रॉपिंग विधि
कृषि सलाहकार अवनीश पटेल के मुताबिक, इस तकनीक को कंपैनियन क्रॉपिंग या मल्टी क्रॉपिंग कहा जाता है. इसमें अलग-अलग पोषक तत्वों की मांग और वृद्धि अवधि वाली फसलों का चयन किया जाता है. भिंडी के साथ मूली 25-30 दिनों में तैयार हो जाती है. धनिया कम जगह में एक महीने के भीतर कटाई के लिए तैयार रहता है।.

30 दिन में कमाई शुरू
पालक 30-35 दिनों में बाजार पहुंच सकता है, जबकि चुकंदर भी जल्दी उत्पादन देने वाली फसल है. इस तरह किसान 30 दिनों के भीतर ही बाजार में सब्जियां बेचकर लागत निकालना शुरू कर देते हैं. एक ही खेत में तीन से चार फसलें लगाने से खाली जगह नहीं रहती, लागत कम होती है और 30 दिनों में पैदावार शुरू होने से मुनाफा तेजी से बढ़ता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link