नए मिशन पर वैभव सूर्यवंशी…अब 23 साल पुराने इस टूर्नामेंट में करेंगे छक्कों की बारिश…23 फरवरी से आगाज

नए मिशन पर वैभव सूर्यवंशी…अब 23 साल पुराने इस टूर्नामेंट में करेंगे छक्कों की बारिश…23 फरवरी से आगाज


Vaibhav Suryavanshi: भारत के फ्यूचर स्टार वैभव सूर्यवंशी नए मिशन की तैयारी में जुटे हैं. हाल में वो अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनी टीम इंडिया की जीत के हीरो थे. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. अब ये 14 साल के विस्फोटक ओपनर 23 साल पुराने एक टी20 टूर्नामेंट में जलवा दिखाने को तैयार हैं. सबकुछ सही रहा तो वैभव इस टूर्नामेंट में छक्कों की बारिश करते दिखेंगे. आईपीएल 2026 से पहले उनके लिए यह मंच बेहद खास होने वाला है.

दरअसल, आईपीएल 2025 से अपनी पहचान बनाने वाले वैभव मुंबई में होने वाले DY पाटिल टी20 टूर्नामेंट में डेब्यू कर सकते हैं. उनके खेलने की पूरी संभावना है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एक टीम के साथ वैभव की बातचीत चल रही है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि वो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेती हैं, जिनमें से 2 टीमें आयोजक उतारते हैं. आईपीएल 2026 से ठीक पहले 23 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है.

फिलहाल कहां हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी इस समय नागपुर के पास तलेगांव में हैं. यहां आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिंग सुविधा है. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद 14 साल के वैभव घर जाने के बजाय सीधे आईपीएल की तैयारियों में जुट चुके हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि वो इस वक्त तलेगांव में प्रैक्टिस करने में जुटे हैं. यहां राजस्थान रॉयल्स का कैंप चल रहा है, जो 21 फरवरी तक रहेगा. फिर वो अपने घर जाएंगे. इसके बाद मुंबई लौटकर DY पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या है डी वाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट?

ये एक इनविटेशनल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हमेशा डी वाई पाटिल स्टेडियम और स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होता है. इसे भले ही BCCI या ICC संचालित नहीं करती, लेकिन इसमें कई विदेशी-देशी और आईपीएल स्टार हिस्सा लेते हैं. यह देश के सबसे पुराने टी20 टूर्नामेंटों में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी. अब वैभव 2026 यानी 23 साल बाद इस टूर्नामेंट में छक्कों की बारिश करते दिख सकते हैं.

कई स्टार दिखा चुके हैं जलवा

मुंबई में होने वाले इस टूर्नामेंट में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं. रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट जैसे भारतीय सितारे इस मंच पर जलवा दिखा चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर

वैभव सूर्यवंशी टी20 करियर के 18 मैचों में 41.23 की औसत से 701 रन बना चुके हैं, जिनमें 62 छक्के और 53 चौके शामिल हैं. उनके नाम 3 शतक और 1 फिफ्टी है. ये खिलाड़ी आईपीएल के डेब्यू सीजन 2025 में शतक लगा चुका है. हाल में अंडर 19 विश्व कप 2026 में बल्ले से तबाही मचाई थी. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 15 छक्के और 15 चौकों की मदद से 175 रन ठोके थे.

ये भी पढ़ें:  VIDEO: ईशान किशन के साथ ये क्या हो गया? बुमराह की यॉर्कर ने किया घायल… प्रैक्टिस के बीच हुआ बड़ा हादसा

 



Source link