विदिशा में ज्वैलरी शॉप में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: जंगल से पकड़ाया जीतू पारदी; सवा 5 किलो चांदी जब्त, हत्या-रेप समेत 7 केस दर्ज – Vidisha News

विदिशा में ज्वैलरी शॉप में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:  जंगल से पकड़ाया जीतू पारदी; सवा 5 किलो चांदी जब्त, हत्या-रेप समेत 7 केस दर्ज – Vidisha News




विदिशा कोतवाली पुलिस ने खरीफाटक रोड स्थित अरिहंत ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी (डकैती) के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जीतू पारदी (21) को गुना के जंगलों में घेराबंदी करके पकड़ा। उसके पास से लगभग सवा पांच किलो चांदी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह वारदात 3 जनवरी को हुई थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी गुना जिले के थाना बजरंगगढ़ क्षेत्र के ग्राम गड़ला गिर्द के जंगल में है। एसपी रोहित काशवानी द्वारा गठित 8 विशेष टीमों ने सुनियोजित घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चांदी की पायल, कड़े, लच्छे, थाली-ट्रे, गिलास, कटोरी, चम्मच और घटना में इस्तेमाल औजार भी जब्त किए गए हैं। जीतू पारदी मूल रूप से ग्राम गड़ला गिर्द का रहने वाला है और हाल मुकाम हड्डी मिल, जिला गुना है। 3 जनवरी को तोड़े थे ताले 3 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने अरिहंत ज्वैलर्स के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपी और 2 विधि विरुद्ध बालक पकड़े जा चुके हैं। इनसे पहले भी लगभग 13 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने मामले की गुत्थी लगभग सुलझा ली है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी पर पहले से 7 अपराध दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जीतू पारदी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, बलात्कार, चोरी, बलवा और मारपीट सहित 7 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। एसपी बोले- सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Source link