हरदा जिले की हंडिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। यह चोरी 6 जनवरी को ग्राम अजनास में एक सूने मकान से हुई थी। ग्राम अजनास निवासी रामौतार लोंगरे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 13/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) के तहत मामला कायम किया और जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हंडिया थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर संदेही भूरा उर्फ वीरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में पांच लोगों के नाम सामने आए
पूछताछ में भूरा उर्फ वीरेंद्र ने अपने साथियों राकेश कलम, सुनील पवार, संजय काजले और पूनम मंसूरे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामग्री में एक लाल रंग का डबल डोर फ्रिज, जो जंगल से बरामद किया गया, अन्य घरेलू सामान और चोरी में इस्तेमाल किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिया ऑटो शामिल है। यह आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूरा उर्फ वीरेंद्र (30 वर्ष, पिता प्रकाश कोरकू, निवासी अजनास खुर्द), राकेश कलम (26 वर्ष, पिता अमरसिंह करोकू, निवासी अजनास रैय्यत), सुनील पवार (26 वर्ष, पिता संतोष पवार, निवासी अजनास खुर्द), sanjay काजले (29 वर्ष, पिता पंचम काजले, निवासी अजनास रैय्यत) और पूनम मंसूरे (41 वर्ष, पिता रमहेत मंसूरे, निवासी अजनास रैय्यत) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link