T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिल रहा है. सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि छोटी टीमों के भी मुकाबले फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हो रहे हैं. लेकिन किसी की कमी खल रही है तो वो रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. रोहित-कोहली को एक विदेशी कप्तान ने भी याद किया है. हम बात रहे हैं कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की जिन्होंने उन्हें याद किया है.
क्या बोले बाजवा?
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने ANI से बात करते हुए कहा, ‘हम पिछले T20 वर्ल्ड कप में साथ थे. हमारा भारत के साथ कोई मैच नहीं था, लेकिन हमने फ्लोरिडा में साथ में समय बिताया था. हम उन्हें मिस कर रहे हैं। दोनों अच्छे लोग हैं. इसके अलावा उन्होंने चल रहे T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत में खेलने को अपने और अपने परिवार दोनों के लिए “गर्व का पल” बताया.
अफ्रीका से हारने पर की बात
उन्होंने आगे कहा, ‘कनाडा टीम का कप्तान होना और भारत में वर्ल्ड कप में खेलना गर्व का पल है. यह मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है. हमने कुछ शुरुआती विकेट गंवा दिए हम बदकिस्मत थे और अच्छा एग्ज़िक्यूशन नहीं कर पाए. हमें बहुत उम्मीद थी कि हम कनाडा को अच्छी शुरुआत देंगे. लेकिन पिछले मैच में हमें वह नहीं मिली. T20 क्रिकेट में, पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देना बहुत ज़रूरी है और हम अगले मैच में इसे एग्ज़िक्यूट करने की कोशिश करेंगे.’
ये भी पढ़ें.. T20 वर्ल्ड कप 2026 से सबसे पहले बाहर हुई ये टीम, पिछली बार खेला था सेमीफाइनल
T20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा की टीम:
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), कंवरपाल तथगुर, जसकरण सिंह, साद बिन ज़फर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल, अजयवीर हुंदल, रविंदरपाल सिंह, हर्ष ठाकर.