LIVE: ओमान की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को दूसरे ही ओवर में दिया झटका

LIVE: ओमान की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को दूसरे ही ओवर में दिया झटका


T20 World Cup 2026 LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप में आज (12 फरवरी) तीन मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच है. दूसरे मैच में नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरी टक्कर भारत और नामीबिया के बीच होनी है. श्रीलंका और ओमान का मैच जारी है. ओमान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. श्रीलंका बैटिंग कर रही है. श्रीलंका की नजरें जीत के साथ सुपर-8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. वहीं, ओमान की टीम जीत का खाता खोलने उतरेगी. श्रीलंकाई टीम की निगाह अपनी बल्लेबाजी विशेषकर बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने और चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर हो जाने के बाद नया गेंदबाजी संयोजन तैयार करने पर होगी. स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. जहां तक ओमान का सवाल है तो उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चौथी बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे ओमान को तेज गेंदबाजी और अतिरिक्त उछाल के सामने संघर्ष करना पड़ा. कोलंबो में उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचने में भी नाकाम रहे. कप्तान जतिंदर सिंह जानते हैं कि उनकी टीम को अगर श्रीलंका के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था. पिछले मैच में सुफयान महमूद ने दो विकेट लेकर प्रभावित किया. वहीं, शाह फैसल ने भी अच्छी गेंदबाजी की.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना.

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा.

February 12, 202611:14 IST

SL vs OMAN Live Score: श्रीलंका को पहला झटका, दूसरे ही ओवर में ओमान को विकेट

जय ओडेड्रा ने अपने पहले ही ओवर और पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका देकर ओमान को शानदार शुरुआत दिलाई है. जय ने कामिल मिशारा को चलता किया. जय की गेंद पर कामिल बोल्ड हो गए. कामिल ने सात गेंदों में 8 रन बनाए.

February 12, 202610:42 IST

SL vs OMAN Live Score: ओमान की प्लेइंग-11

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा.

February 12, 202610:42 IST

SL vs OMAN Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना.

February 12, 202610:38 IST

SL vs OMAN Live Score: ओमान ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. दोनों ही टीमें मुकाबले में बदलाव के साथ उतरी हैं. श्रीलंकाई कप्तान पहले बल्लेबाजी करने से खुश हैं.

February 12, 202610:16 IST

T20 World Cup LIVE Updates: ओमान की संभावित प्लेइंग-11

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद.

February 12, 202610:16 IST

T20 World Cup LIVE Updates: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना.

February 12, 202610:14 IST

T20 World Cup LIVE Updates: कितने बजे होगा टॉस?

भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस 10.30 बजे होना है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह क्रीज पर आएंगे. मैच की पहली गेंद 11 बजे फेंकी जाएगी.

February 12, 202610:11 IST

T20 World Cup LIVE Updates: तीसरे नंबर पर श्रीलंका

श्रीलंका ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को हराकर दो अंक अर्जित किए. टीम अपने ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बाद तीसरे स्थान पर है. दूसरी और ओमान को अपने खेले एक मुकाबले में हार मिली, जिससे वह आखिरी पायदान पर है. श्रीलंका की टीम आज यह मुकाबला जीत लेती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और टीम टेबल में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी. इसके साथ ही उसकी सुपर-8 में पहुंचने की स्थिति भी मजबूत हो जाएगी. दूसरी ओर, ओमान की हार के साथ अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी.

February 12, 202610:08 IST

T20 World Cup LIVE Updates: ओमान की टीम

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान.

February 12, 202610:08 IST

T20 World Cup LIVE Updates: श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा.

February 12, 202610:05 IST

T20 World Cup LIVE Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप छठे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज के दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें भारत और नामीबिया के बीच होने वाली टक्कर के सभी को इंतजार है. दिन की शुरुआत श्रीलंका और ओमान के बीच भिड़ंत से होगी. ग्रुप-बी का यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में है. इसके बाद इटली और नेपाल की टीमें ग्रुप-सी के मैच में आमने-सामने होंगी. दिन की आखिरी जंग भारत और नामीबिया के बीच होगी. ग्रुप-ए का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीते हैं, जबकि ओमान और नामीबिया को हार मिली है. नेपाल और इटली में से किसी एक टीम का आज खाता खुल जाएगा. दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार मिली थी.



Source link