T20 World Cup 2026: क्रीज पर आते ही छक्कों की बारिश, Dasun Shanaka ने रचा इतिहास…ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई

T20 World Cup 2026: क्रीज पर आते ही छक्कों की बारिश, Dasun Shanaka ने रचा इतिहास…ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई


Fastest 50s in T20 World Cup: इन दिनों भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. 12 फरवरी को ग्रुप स्टेज के तहत श्रीलंका और ओमान के बीच पेलेकल्ले स्टेडियम में मुकाबला चल रहा है. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए हैं. टीम के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे कप्तान दासुन शनाका ने 20 बॉल पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. उन्होंने क्रीज पर आते ही छक्कों की बारिश की और ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक पूरा किया.

टी20 विश्व कप 2026 में ओमान के खिलाफ खेली गई इस तूफानी पारी के दम पर श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका ने कमाल कर दिया है. ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में उन्होंने 19 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी ठोकी और इतिहास रच दिया. अब वो श्रीलंका के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड ब्रेक किया, जिन्होंने 21 बॉल पर फिफ्टी मारी थी.

रोहित शर्मा की बराबरी

इतना ही नहीं दासुन शनाका अब बतौर कप्तान भी टी20 विश्व कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले खिलाड़ी हैं. ओवरऑल उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2024 के टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 बॉल पर अर्धशतक मारा था.

Add Zee News as a Preferred Source


T20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 50 (कप्तान द्वारा)

19 बॉल- रोहित शर्मा (vs AUS, 2024)
19 बॉल- दासुन शनाका (v OMAN, 2026)*
20 बॉल- मोहम्मद अशरफुल (v WI, 2007)
21 बॉल- महेला जयवर्धने (v KEN, 2007)

पवन, दासुन और कुसल मेंडिस ने कमाल की पारियां खेलीं

अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन किए हैं. टीम के दोनों ओपनर फ्लॉप रहे. पथुम निसांका ने 13 जबकि कामिल मिशारा ने 8 रन ही बनाए. इसके बाद कुसल मेंडिस ने 45 बॉल पर 7 चौकों की मदद से 61 रनों का योगदान दिया. नंबर 4 पर बैटिंग करने आए पवन रत्नायके ने 28 बॉल पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए. आखिरी में कप्तान दासुन ने 20 बॉल पर 5 छक्के और 2 चौके लगाकर 50 रन बनाए. फिर कामिंदु मेंडिस ने 7 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन किए.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक (Fastest 50s in T20 World Cup)

12 गेंद- युवराज सिंह (इंग्लैंड के खिलाफ, 2007)
17 गेंद- स्टीफन मायबर्ग (आयरलैंड के खिलाफ, 2014)
17 गेंद- मार्कस स्टोइनिस (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)
18 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (पाकिस्तान के खिलाफ, 2014)
18 गेंद- केएल राहुल (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
18 गेंद- शोएब मलिक (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
19 गेंद- रोहित शर्मा (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2024)
19 गेंद- दासुन शनाका (ओमान के खिलाफ, 2026)*
20 गेंद- मोहम्मद अशरफुल (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2007)
20 गेंद- युवराज सिंह (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2007)
20 गेंद – शादाब खान (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2022)

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: IND vs NAM: ना कोई चोट… ना खराब प्रदर्शन… फिर भी प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये खिलाड़ी, वजह ही कुछ ऐसी है



Source link