MP NEWS: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में भ्रष्टाचार की दीमक किस कदर लगी है, इसका जीता-जागता सबूत मैहर जिले के रामनगर विकासखंड में सामने आया है. यहां स्कूलों में बच्चों की सुविधाये साइकिल स्टैंड, पार्किंग और मरम्मत के नाम पर आई 4 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि को अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर डकार लिया. कागज पर काम पूरा हो गया, पूर्णता प्रमाण पत्र जारी हो गए, लेकिन जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी गई.
इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है. रामनगर थाने में तत्कालीन बीईओ, 17 स्कूलों के प्राचार्य, 3 फर्म संचालकों और एक बाबू समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब सुलखमा विद्यालय में बिना काम भुगतान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में पहुंची. इसके बाद कलेक्टर मैहर के आदेश पर एसडीएम रामनगर शिव प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जांच दल गठित हुआ. समिति ने पाया कि 18 स्कूलों में मौके पर कोई निर्माण नहीं हुआ, जबकि 4.37 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है. इसे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाला गंभीर अपराध माना गया. एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी बीईओ राजेश द्विवेदी ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 316(5), 61(2), 318(2) के तहत मामला दर्ज किया है.
घोटाले में शामिल तीन निजी फर्मों के संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है
1. श्री महाकाल ट्रेडर्स सतना, संचालक शुभम नायक
2. रुद्र इंटरप्राइजेज (मैहर),संचालक संजीव रजक
3. वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर (भोपाल) संचालक लकी
इन स्कूलों के द्वारा किया गया है भुगतान
क्रमांक प्राचार्य / प्रभारी का नाम
विद्यालय का नाम
फर्म का नाम
भुगतान राशि
1
संकर्षण प्रसाद पाण्डेय
शा. हाईस्कूल बडवार
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
23,24,332
2
राजेश कुमार साकेत
शा. हाईस्कूल मनकहरी
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,79,383
3
रामलखन रावत
शा. उमावि देवराजनगर
रुद्र इंटरप्राइजेज
27,94,950
4
रामाधार वर्मा
शा. उमावि छिरहाई
महाकाल ट्रेडर्स
24,94,674
6
रजनी पुरवार
शा. हाईस्कूल देवरा मोलहाई
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
22,19,349
7
राविंद्र सिंह
शा. उमावि सगौनी
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,94,855
8
गुलजार सिंह टेकाम
शा. उमावि गोरसरी
महाकाल ट्रेडर्स
24,94,490
9
शिवलाल बैस
शा. उमावि गुलवार गुजारा
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
23,99,506
10
कमलेश सिंह
शा. उमावि मर्यादपुर
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,29,357
11
लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला
शा. उमावि देवदहा
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,94,941
12
सियंबर सिंह
शा. उमावि हर्रई
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
22,29,506
13
कामता प्रसाद तिवारी
शा. उमावि मझटोलवा
महाकाल ट्रेडर्स
23,89,845
14
श्रवण सिंह
शा. उमावि कंदवारी
रुद्र इंटरप्राइजेज
23,59,991
15
संतोष कुमार सिंह
शा. उमावि मिरगौती
रुद्र इंटरप्राइजेज
24,64,941
16
रामलाल साकेत
शा. हाईस्कूल सुलखंमा
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,64,774
17
किरन पटेल
शा. हाईस्कूल मड़वार
रुद्र इंटरप्राइजेज
24,89,970
18
संतोष कुमार सिंह
शा. उमावि बालक रामनगर
वाणी इन्फ्रा इस्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर
24,24,901
घोटाले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर रीवा और संयुक्त संचालक ने इन सभी आरोपियों को पहले ही निलंबित कर दिया था. अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले पर आंगे की जांच कर रही है. रामनगर थाना पुलिस फर्म संचालकों और फरार कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है.