बुरहानपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु चिंतन भवन में बुधवार रात महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर की भव्य झांकी और ज्ञानमयी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विधायक अर्चना चिटनीस ने किया उद्घाटन पूर्व मंत्री और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर झांकी का अनावरण किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हर साल लोगों को परमात्मा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पानीपत और माउंट आबू से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार शंकर भाई ने सिर पर चाय बनाने की अनोखी कला दिखाकर सभी को चौंका दिया। वहीं पानीपत के ब्रह्माकुमार राकेश कुमार ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। 11 से 20 फरवरी तक लगेगी प्रदर्शनी ब्रह्माकुमारी मंगला दीदी ने बताया कि 11 फरवरी से 20 फरवरी तक परिवार सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ झांकी और आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से प्रदर्शनी देखने आने की अपील की।
Source link