मार्केट में साइबर ठगी का नया तरीका! अब क्रेडिट कार्ड के नाम पर फ्रॉड, 10 सेकंड में खाली हो रहा अकाउंट

मार्केट में साइबर ठगी का नया तरीका! अब क्रेडिट कार्ड के नाम पर फ्रॉड, 10 सेकंड में खाली हो रहा अकाउंट


Last Updated:

Indore Credit Card Scam: इंदौर में एडवांस तरीके का साइबर फ्रॉड सामने आया है. ठगों ने एक फाइनेंस कंपनी की महिला मैनेजर को शिकार बनाकर 6.82 लाख रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस ठगी ने क्राइम ब्रांच को भी परेशान कर दिया है.

Zoom

इंदौर में साइबर फ्रॉड.

मिथिलेश गुप्ता

Indore Cyber Fraud: इंदौर में साइबर ठगों ने ठगी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने फाइनेंस सेक्टर में काम करने वालों को भी चौंका दिया है. यहां एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत महिला को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया. ठगों ने महिला के नाम पर बिना आवेदन किए ही क्रेडिट कार्ड जारी करवाया और फिर कार्ड बंद कराने के नाम पर ठगी कर ली. अब महिला ने इंदौर क्राइम ब्रांच मे मामले की शिकायत की है.

एडिशनल डीसीपी श्री राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामला तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले महिला के पास एचडीएफसी बैंक का एक क्रेडिट कार्ड डिलीवर हुआ, महिला ने इस कार्ड के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया था. इससे वह हैरान रह गई, कुछ दिन बाद महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि अगर कार्ड नहीं चाहिए तो उसे तुरंत बंद कराया जा सकता है. इसके लिए एक ओटीपी आएगा, जिसे बताने पर कार्ड की आईडी क्लोज कर दी जाएगी.

खाते में पहले आए पैसे
महिला ने भरोसा कर लिया और ओटीपी शेयर कर दिया, इसके कुछ ही देर बाद महिला के बैंक खाते में 6 लाख 82 हजार रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया. पहले तो महिला को लगा कि कोई गलती हुई है, लेकिन 10 सेकंड में यह रकम दो बार में यूपी के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई.

जांच में क्या सामने आया
जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लिया था और उसी रकम को तुरंत दूसरे खातों में भेज दिया गया. पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यूपी के जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है. उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link