इंडिया Vs पाकिस्तान के मैच में कौन सा प्लेयर रहेगा इंडिया की तरफ से तुरुप का इक्का, सुनिए लोगों ने क्या कुछ कहा

इंडिया Vs पाकिस्तान के मैच में कौन सा प्लेयर रहेगा इंडिया की तरफ से तुरुप का इक्का, सुनिए लोगों ने क्या कुछ कहा


दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीत हासिल की, जिसमें मैच के हीरो रहे किशन नें मात्र 24 गेंदों पर 5 छक्को और 6 चौकों से ताबड़तोड़ 61 रन बनाये. लास्ट के ओवरों में हार्ड हिटिंग पंड्या के नाम से चर्चित हार्दिक पंड्या नें तेजी से 52 रन बटोर कर विपक्षी टीम को एक बड़ा टारगेट दिया. ऐसे में अब भारतीय फैंस की नजरें भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर है, जो 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर भारतीय टीम के फैंस के बीच अलग ही माहौल और जोश बना हुआ है. ऐसे में जब न्यूज 18 की लोकल टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस से यह पूछा कि भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का तुरुप का इक्का कौन सा खिलाड़ी निकलेगा तो फैंस ने इस भारतीय खिलाड़ी का नाम लिया. आइये जानते हैं विस्तार से.

15 फरवरी को होगा असली मुकाबला

दिल्ली में लोकल 18 की टीम ने लोगों से भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर बात करने की कोशिश की. यहां लोगों ने सीधा कहा कि T20 वर्ल्ड कप का यही असली मैच है. राहुल नाम के एक लड़के ने कहा कि इंडिया के अब तक जितने भी मैच हुए हैं. वह सब प्रैक्टिस जैसे मैच रहे हैं. असली मैच तो इंडिया-पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेलेगा और जीतेगा. यही T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रोमांचक मुकाबला होगा.

ईशान किशन और सूर्यकुमार होंगे तुरुप का इक्का

वहीं, लोकल 18 की टीम ने जब लोगों से यह पूछने की कोशिश की कि इस मैच में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का इक्का कौन सा प्लेयर निकलेगा तो ज्यादातर लोगों ने बल्लेबाजों के नाम ही लिए. कुछ लोगों का कहना था कि तिलक वर्मा पिछली बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दिल्ली में दो बाप-बेटे की जोड़ी, मनीष मलिक और सक्षम मलिक से लोकल 18 की टीम ने पूछा कि भारतीय टीम का तुरुप का इक्का कौन सा खिलाड़ी हो सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ही तुरुप के इक्के होते हैं. खासकर इस समय जैसे भारतीय टीम का प्रदर्शन चल रहा है, उसमें तो सभी खिलाड़ी तुरुप के इक्के हैं. हालांकि, अगर किसी एक नाम की बात की जाए तो मनीष मलिक का कहना था कि वह नाम सूर्यकुमार यादव होंगे.

अभिषेक शर्मा भी मचा सकते हैं धमाल

वहीं, उनके बेटे सक्षम ने कहा कि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप भी इस मैच में बड़े तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं. इसी बीच दिल्ली के कुछ लोग अभिषेक शर्मा का नाम लेते हुए भी दिखे. उनका कहना था कि यदि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए फिट हो गए तो उस दिन भारतीय टीम का सबसे बड़ा तुरुफ का इक्का अभिषेक शर्मा ही होंगे. क्योंकि पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास उनका कोई भी तोड़ नहीं है.

वहीं, न्यूज 18 की लोकल टीम ने और लोगों से पूछने की कोशिश की कि भारतीय टीम का कौन सा प्लेयर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाएगा तो फैंस का जवाब में तिलक वर्मा का नाम सबसे ऊपर था. बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पिछली बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित होंगे तो कुछ लोगों का कहना था कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और गेंदबाजी में बुमराह और मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी पाकिस्तान को मैदान पर धूल चटा का सकते हैं.



Source link