इंदौर के पलासिया रिंग रोड पर लूट करने वाले दो पुलिसकर्मी वर्तमान में जेल में हैं। दो दिन पहले डीसीपी ने उन्हें लाइन अटैच किया था, लेकिन शुक्रवार को दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। डीसीपी जोन-2 ने मामले में पुष्टि की है। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने एमआईजी थाना में पदस्थ आरक्षक 3512 अविनाश चंद्रवंशी एवं आरक्षक 2217 मनोज मालवीय को शुक्रवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने सोहेल और नावेद नाम के अपने दो साथियों के साथ मिलकर अब्दुल फहद नाम के व्यापारी से 2 लाख रुपए और 4500 यूएसडीटी (USDT) की राशि ट्रांसफर कराई थी। पहले दिन इस मामले में नावेद और सोहेल को आरोपी बनाया था। वहीं संदेह के आधार पर दूसरे दिन अविनाश और मनोज को आरोपी बनाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लग चुके हैं।
Source link