क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा AUS? रोचक हुआ ग्रुप B क्वालीफिकेशन गणित

क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा AUS? रोचक हुआ ग्रुप B क्वालीफिकेशन गणित


होमखेलक्रिकेट

क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा AUS? रोचक हुआ ग्रुप B क्वालीफिकेशन गणित

Last Updated:

Australia Super 8 Qualification scenario: टी-20 वर्ल्ड कप में हर ग्रुप से दो-दो टीम सुपर-आठ के लिए क्वालीफाई करेगी. जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराते हुए टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया है. अब लड़ाई और रोमांचक हो चुकी है. चलिए ग्रुप बी का समीकरण समझते हैं.

Zoom

T20 World Cup ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

कोलंबो: आखिरकार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला उलटफेर हो ही गया. जिम्बाब्वे जैसी कमजोर और अनुभवहीन टीम ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराते हुए सबको चौंका दिया. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गया. अब ऑस्ट्रेलिया की 23 रन से सनसनीखेज हार के साथ ग्रुप बी की लड़ाई काफी रोमांचक हो चुकी है.

ग्रुप बी में श्रीलंका-जिम्बाब्वे का दबदबा
जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2007 के टी-20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीम हिस्सा ले रहीं हैं. चार ग्रुप में पांच-पांच टीम हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस हार के साथ ग्रुप बी का समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है. इस ग्रुप में अपने दोनों मैच जीतकर चार पॉइंट और 3.12 नेट रनरेट के साथ सह मेजबान श्रीलंका टॉप पर है. जिम्बाब्वे ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और चार पाइंट के साथ 1.98 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है.

क्या ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंच पाएगा?
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जो दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ 1.10 नेट रन रेट लेकर आगे बढ़ने के लिए बेसब्र है. आयरलैंड और ओमान अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है. हर टीम को अब भी दो-दो मैच खेलने हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया को सुपर-आठ में आगे बढ़ना है तो अपने मैच बड़े अंतर से जीतने के साथ-साथ जिम्बाब्वे और श्रीलंका की हार की भी दुआ करनी होगी.

जिम्बाब्वे से दूसरी बार हारा ऑस्ट्रेलिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की ये सिर्फ दूसरी ही भिड़ंत थी और दोनों ही बार बाजी जिम्बाब्वे के हाथ लगी है. मैच की बात करें तो ओपनर ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी के बाद तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने गेम पलट दिया. मुजरबानी ने 17 रन देकर चार और इवांस ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल मैट रेनशॉ ही संघर्ष कर पाए, उन्होंने 44 गेंद पर 65 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link