झोतराडा महादेव मंदिर मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू: महाशिवरात्रि से पहले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत – alirajpur News

झोतराडा महादेव मंदिर मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू:  महाशिवरात्रि से पहले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत – alirajpur News




महाशिवरात्रि महापर्व से पहले अमनकुवा के झोतराडा स्थित महादेव मंदिर गुफा और मैला ग्राउंड तक पहुंचने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भारी बारिश के कारण यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस पहल से लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इस समस्या की जानकारी आमानकुआ सरपंच राकेश, अभय सिंह, ग्रामीणजनों, मंडल समिति के भक्तों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल को दी गई थी। विधायक स्वयं खर्च वहन करेंगी सूचना मिलते ही विधायक सेना महेश पटेल ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने जेसीबी और ट्रैक्टरों के माध्यम से मार्ग को मिट्टी, मुरम और गिट्टी डालकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पटेल ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण में आने वाला खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर 1 क्विंटल 5 किलो नुकती महाप्रसादी एक दिन पूर्व भिजवाने और स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं में वितरित करने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झोतराडा स्थित महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दूर-दूर से आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मार्ग का सुगम और सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक था। पूर्व में सड़क खराब होने के कारण विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में कठिनाई होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ कराया गया है। यह कार्य सड़क के दो हिस्सों पर किया जा रहा है। एक सेजावाड़ा से आने वाली कच्ची सड़क और दूसरा भाभरा मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग। दोनों मार्गों को दुरुस्त करने के साथ-साथ चौड़ा भी किया जा रहा है, ताकि मेले में आने-जाने वाले वाहनों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। ग्रामीणों और मंदिर समिति सदस्य कर रहे निगरानी निर्माण कार्य के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लईक मोहम्मद शेख और मंडल अध्यक्ष अभयसिंह वाखला स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों और मंदिर समिति के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विधायक महेश पटेल की त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।



Source link