रिपोर्ट – अजहरूद्दीन खान. मध्य प्रदेश के सिवनी की ग्राम पंचायत अलोनिया के ग्राम झिलमिली में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक दिनेश राय का अनोखा स्वागत किया. विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर दूल्हे की तरह सम्मानित किया. पारंपरिक ढंग से स्वागत और ग्रामीणों के उत्साह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विधायक ने ग्रामीणों के प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही.