निलंबित जनशिक्षक और शिक्षक पर होगी विभागीय जांच – Ujjain News

निलंबित जनशिक्षक और शिक्षक पर होगी विभागीय जांच – Ujjain News



शासन की ओर से आने वाली स्कूल ग्रांट (कांन्टिजेंसी) राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने वाले जनशिक्षक राजेश वानखेड़े और एक शिक्षक पवन मिश्रा के खिलाफ अब शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय जांच भी की जाएगी। जांच के बाद इन पर अमानत में खयानत का प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा। मामले में एक बीआरसी का भी निलं​बन होना तय है। बीआरसी रामप्रसाद राठौर के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू की जाएगी। बड़नगर विखं में जनशिक्षक वानखेड़े ने विकासखंड में प्रभारी बीएसी और अकाउंटेंट के प्रभार में रहते हुए प्राध्यापकों से ओटीपी प्राप्त कर स्कूल ग्रांट की राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।



Source link