Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में चोटिल खिलाड़ी की संख्या में एक नाम जुड़ गया है. जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है. इससे पहले श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
ब्रेंडन टेलर को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत और श्रीलंका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है
नई दिल्ली. जिम्बाब्वे की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने शुक्रवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान इसकी की जानकारी साझा की.
40 साल के टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इस मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराया था. उस मैच में टेलर 30 गेंद पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी पकड़े थे. जिम्बाब्वे ने अभी तक टेलर के स्थान पर किसी खिलाड़ी का नाम नहीं घोषित किया है. टीम के ग्रुप स्टेज में दो मैच बाकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तादीवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग करेंगे. टेलर की जगह ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
शुरू से ही आशंका थी कि टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया था कि अगर वह पूरी तरह फिट नहीं हुए तो उन्हें बाहर रखा जाएगा जिससे वह बाकी मैचों के लिए उपलब्ध रह सकें.
टेलर ने जुलाई 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. उन्हें आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का बैन झेलना पड़ा था. उनका प्रतिबंध 25 जुलाई को खत्म हुआ था. इसके बाद उन्हें अगस्त में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की टीम में शामिल किया गया था. वापसी के बाद टेलर ने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 282 रन बनाए. इसमें सितंबर 2025 में टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की पारी भी शामिल है.
3 दिन में 5 खिलाड़ी हुए बाहर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) टीम के मोहम्मद जोहैब को टीम मैनेजमेंट नेआचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के उल्लंघन का आरोप में टूर्नामेंट से बाहर कर वापस अपने देश भेज दिया. श्रीलंका के लेग-स्पिनर्स वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) का बाहर होना उनकी पुरानी हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभर आई. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को ट्रेनिंग के दौरान गंभीर चोट लगी जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अमेरिका के जसदीप सिंह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें