IND vs PAK: पाक पर ‘मिसाइल’ की तरह गिरेंगी 24 गेंदें…गंभीर का ये ब्रह्मास्त्र लिखेगा पाकिस्तान की बर्बादी की पटकथा?

IND vs PAK: पाक पर ‘मिसाइल’ की तरह गिरेंगी 24 गेंदें…गंभीर का ये ब्रह्मास्त्र लिखेगा पाकिस्तान की बर्बादी की पटकथा?


IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का मंच तैयार है. बॉयकॉट को लेकर मचे बवाल के बाद आखिरकार दोनों टीमों के बीच 15 तारीख को कोलंबो के आर प्रेमदासा मैदान पर भिड़ंत होने जा रही है. इस मैच पर पूरी दुनिया की नजर है. यह मुकाबला जिस पिच पर होना है, वहां की कंडीशन स्पिनर्स को मदद करती हैं.

2026 टी20 विश्व कप में इस मैदान पर अब तक जो मैच हुए हैं, उनमें स्पिनर्स ने कमाल किया है. पहले मैच में श्रीलंका और आयरलैंड आमने-सामने थी. जहां श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट निकाले थे, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने 4 विकेट अपने नाम किए थे.

24 गेंदों किसी मिसाइल के कम नहीं होंगी

कोलंबो में होने वाली इस जंग में पाकिस्तान पर 24 गेंदें मिसाइल की तरह बरसेंगी, जो पाकिस्तान की बर्बादी की पटकथा लिख सकती हैं. पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने इन मिसाइलों यानी 24 गेंदों से बचने की चुनौती होगी. टीम इंडिया की तरफ से इन्हें वो मिस्ट्री स्पिनर फेंकेगा, जो पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देता है.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर एक बॉलर हैं वरुण

पिछले 2 साल से टी20I में उसके जैसा दूसरा कोई बॉलर नहीं है. इस वक्त पूरी दुनिया में इस गेंदबाज का जलवा है. वो टी20I में नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है. टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर का अहम ब्रह्मास्त्र कहलाने वाला ये मिस्ट्री स्पिनर अपने 4 ओवरों में पाकिस्तान की हालत खराब करने की क्षमता रखता है. जिस खिलाड़ी की यहां इतनी तारीफ की जा रही है, वो वरुण चक्रवर्ती हैं, जिनकी गेंदबाजी के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज पानी मांगते नजर आते हैं. 2024 के बाद उन्होंने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं.

नामीबिया के खिलाफ दिखाया ट्रेलर

टीम इंडिया के मैच विनर वरुण चक्रवर्ती दमदार फॉर्म में हैं. नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट निकाले. इससे पहले अमेरिका के खिलाफ 1 शिकार किया था. वो अब तक दो मैचों में 6 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं और बल्लेबाजों के लिए एक अबूझ पहेली बने हुए हैं. वो पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा होने वाले हैं.

पाक के खिलाफ कैसा है वरुण का रिकॉर्ड?

वरुण ने अपने टी20 करियर में जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं, वो साउथ अफ्रीका है. अफ्रीकी टीम के खिलाफ उन्होंने 8 मैचों में 22 शिकार किए हैं, वो भी 8.4 की इकॉनमी के साथ. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसके खिलाफ वरुण ने 5 मैच खेलकर 14 बल्लेबाजों का काम तमाम किया है. पाकिस्तान के खिलाफ ये स्पिनर अब तक 4 मैच खेल चुका है, जिनमें 16 ओवर डालकर 3 विकेट निकाले हैं. भले ही पाकिस्तान के खिलाफ उनके आंकड़े उतने बेहतर नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से वरुण का फॉर्म चल रहा है, वो इस टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

टीम से बाहर होने के बाद जब वापसी की तो और घातक हो गए

वरुण ने 2021 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और वो विश्व कप टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन वो साल उनके लिए बेहद खराब गया और उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. 2021 में उन्होंने 6 मैच खेलकर सिर्फ 2 शिकार किए थे. फिर 3 साल बाद यानी 2024 में टीम इंडिया में वापसी की. इस बार वरुण और घातक होकर लौटे. उन्होंने 2024 में 7 मैच खेलकर 17 शिकार किए. फिर 2025 में 20 मैच खेलकर 36 विकेट चटका दिए. 2026 में अब तक 5 मैच खेलकर 8 विकेट निकाले हैं.

आर प्रेमदासा मैदान पर घातक होंगे वरुण?

जिस कोलंबो के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है, वहां स्पिनर्स को खूब विकेट मिलते हैं. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्पिनर ही टॉप पर हैं. श्रीलंकाई लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा 12 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल और महीश थीक्षना भी इस मैदान पर 10 या उससे ज्यादा विकेट झटक चुके हैं. अब वरुण भी यहां खतरनाक साबित हो सकते हैं.

कोलंबो में कैसा है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के आंकड़े देखें तो एक जैसे नजर आते हैं. भारतीय टीम इस मैदान पर 2009 से 2021 के बीच 15 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 11 में जीत हासिल की है. जबकि पाकिस्तान ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं. 

कैसा है वरुण का T20I क्रिकेट करियर?

वरुण टीम इंडिया के लिए अब तक 38 मैचों में 63 शिकार कर चुके हैं. उनकी इकॉनमी 7.06 की है, जबकि औसत 15.19 है, जो बहुत बढ़िया माना जाता है. ये खिलाड़ी एक पारी में दो बार 5 जबकि एक बार 4 विकेट ले चुका है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की Playing XI तय, कप्तान सूर्या करेंगे इस प्लेयर को कुर्बान!

 



Source link