IND vs PAK Match: अगर Team India ने अपना ली ये ट्रिक तो बॉलिंग नहीं कर पाएंगे उस्मान तारिक, अंपायर भी हो जाएंगे कंफ्यूज

IND vs PAK Match: अगर Team India ने अपना ली ये ट्रिक तो बॉलिंग नहीं कर पाएंगे उस्मान तारिक, अंपायर भी हो जाएंगे कंफ्यूज


T20 World Cup 2026 ind vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में हर क्रिकेट फैन को भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में होना है. मैच से पहले जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है वो पाकिस्तान के उस्मान तारिक हैं, जो अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कहा जा रहा है कि ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकता है. मैच से 2 दिन पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने तारिक के खिलाफ एक ऐसी ट्रिक बताई है कि वो बॉलिंग ही नहीं कर पाएंगे.

अश्विन के अनुसार, ये ट्रिक अंपायर को भी कंफ्यूज कर देगी. उन्होंने ये भी समझाया कि भारतीय बैटर इसका यूज कैसे कर सकते हैं. खास बात ये है कि अश्विन ने जो ट्रिक बताई है वो क्रिकेट रूल्स के तहत सही है. हालांकि देखना होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इसका यूज करते हैं या नहीं.

क्यों चर्चा में है उस्मान तारिक?

उस्मान तारिक इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि वो गेंद डालने से पहले थोड़ा रुकते हैं. मतलब पॉज लेते हैं. गेंदबाजी के दौरान उनका ये ठहराव बल्लेबाजों की लय और ट्रिगर मूवमेंट बिगाड़ देता है. एक कंफ्यूजन होती है और बैटर तारिक के खिलाफ लाइन लेंथ पढ़ने में गलती कर बैठते हैं. अश्विन ये मानते हैं कि तारिक का एक्शन नियमों के दायरे में है. अश्विन ने कहा कि अगर कोई बॉलर सामान्य एक्शन बदलकर अचानक रुक जाए तो वो अवैध कहलाएगा, लेकिन तारिक के मामले में ऐसा नहीं है, क्योंकि उनका पॉज नेचुरल एक्शन का हिस्सा है, जिसे गलत नहीं कहा जा सकता.

Add Zee News as a Preferred Source


आखिर क्या है ये ट्रिक?

अश्विन ने उस्मान के खिलाफ जो ट्रिक बताई है वो ये है कि क्रिकेट नियमों के तहत अगर कोई बॉलर डिलीवरी से पहले रुकता है तो बल्लेबाज भी क्रीज से हट सकता है और ये कह सकता है कि उसे गेंद आने का अंदाजा नहीं था. ऐसी स्थिति में अंपायर के लिए यह डिसीजन लेना मुश्किल हो जाएगा कि किसे वॉर्निंग दी जाए. अश्विन का ये मानना है कि अगर भारतीय बैटर ऐसा करते हैं तो अंपायर पर दबाव जाएगा और गेंदबाज की लय टूट सकती है. अगर बैटर बार-बार ऐसा करते हैं तो गेंदबाज को अपना एक्शन बदलने की नौबत आ सकती है. ऐसा हुआ तो उस्मान बॉलिंग नहीं कर पाएंगे. हालांकि अश्विन ये मानते हैं कि शायद टीम इंडिया के बैटर इस ट्रिक का यूज न करें, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो गजब की स्थिति बनेगी और बवाल मचना तय है.

कप्तान सलमान बता चुके हैं ट्रंप कार्ड

उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. कप्तान सलमान अली आगा तो उन्हें अपना ट्रंप कार्ड तक बता चुके हैं. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ हुए मुकाबले में 3 शिकार किए थे. तारिक का एक्शन अजीब है. वो बॉल को छोड़ने से पहले अचानक रुक जाते हैं और साइड-आर्म स्टाइल में स्लिंगिंग अंदाज से ऑफब्रेक बॉल डालते हैं. तारिक का एक्शन देखकर ये कहा जा रहा है कि वो बल्लेबाजों के दिमाग में भ्रम डालने के लिए ऐसा करते हैं. इसे लेकर ही सवाल खड़े हुए हैं. तारिक ने सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 88 बॉल में 11 विकेट निकाले हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाक पर ‘मिसाइल’ की तरह गिरेंगी 24 गेंदें…गंभीर का ये ब्रह्मास्त्र लिखेगा पाकिस्तान की बर्बादी की पटकथा?

 



Source link