MP Board Exam 2026: आसान पेपर से खिले छात्रों के चेहरे, बच्चे बोले- ‘हर कोई बन सकता है टॉपर!’

MP Board Exam 2026: आसान पेपर से खिले छात्रों के चेहरे, बच्चे बोले- ‘हर कोई बन सकता है टॉपर!’


Last Updated:

MP 10th and 12th Board Exams: बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का कहना है एमपी बोर्ड के इतनी सरल पेपर आ रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि वह हर बच्चे को टॉप करना चाहती है, जिस बच्चे ने थोड़ा भी पढ़ा है वह आराम से इस परीक्षा को पास कर सकता है और जिसने अच्छे से पढ़ाई की है वह मेरिट लिस्ट में आए.

MP 10th and 12th Board Exams: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं 13 फरवरी को 12वी कक्षा का दूसरा पेपर आयोजित किया गया. जिसमें फिजिक्स और इकोनॉमिक्स के परीक्षार्थियों ने अपना एग्जाम दिया है. सागर जिले में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 58880 बच्चे शामिल हो रहे हैं, बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का कहना है एमपी बोर्ड के इतनी सरल पेपर आ रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि वह हर बच्चे को टॉप करना चाहती है जिस बच्चे ने थोड़ा भी पढ़ा है वह आराम से इस परीक्षा को पास कर सकता है और जिसने अच्छे से पढ़ाई की है वह मेरिट लिस्ट में आएगा. हालांकि जिन बच्चों ने पढ़ाई नहीं की है उन्होंने कहा कि पेपर डिफिकल्ट आया है लेकिन पासिंग मार्क्स का बड़े आराम से हो गया.

2वीं इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट शिवा रिछारिया ने बताया एमपी बोर्ड टॉप करने के लिए ही इस बार परीक्षा कर रहा है जिसने पढ़ाई की है वह पूरे में से पूरे नंबर हासिल करेगा. फिजिक्स की शिवानी पटेल ने बताया कि पेपर तो थोड़ा डिफिकल्ट आया था क्योंकि जो पड़ा था उसमें से आधा आया है आधा नहीं आया है लेकिन अच्छे नंबर का करके आए हैं. फिजिक्स के ही अभिनव तिवारी ने बताया की एग्जाम इस बार की बहुत सरल आ रहे हैं लेकिन बड़े प्रश्न थोड़े डिफिकल्ट आ रहे हैं जिसकी वजह से परेशानी हुई लेकिन फिर भी अच्छे मार्क्स वाला एग्जाम हल करके आए

कैसा आया पेपर?
फिजिक्स के आदर्श रैकवार ने बताया कि भाई 70 नंबर में से 70 नंबर का ही एग्जाम करके आए अब इसमें से जितने मिल जाए वह भगवान के ऊपर है कृष्णा थोड़े डिफिकल्ट से लेकिन जिन लोगों ने पढ़ाई की है उनके लिए यह बहुत ही इजी पेपर है. इकोनॉमिक्स की सौम्या ने बताया कि अभी तक 12th के दो पेपर हो चुके हैं पहला अंग्रेजी का था वह भी बहुत सरल आया था और आज का भी उतना ही सरल पेपर आया है जो भी पढ़ाई की जो शिक्षकों ने बताया और मॉडल पेपर में था उसी में से प्रश्न आए हैं.

सागर की केसली ब्लॉक में आने वाले जमुनिया चिखली परीक्षा केंद्र को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में स्थापित किया गया जहां पर परीक्षा को उत्सव में बदल दिया गया यह आने वाले स्टूडेंट का तिलक लगाकर फूल माला पहनकर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया स्कूल में गुब्बारों से सजावट की गई रंगोली डाली गई बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए छायादार स्थल के बैठने की व्यवस्था की गई इसके साथ ही यहां पर पीने के स्वच्छ पानी से लेकर डॉक्टर के प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा स्टेशनरी बैंक के माध्यम से पहले पेपर में सभी विद्यार्थियों को पेन पेंसिल जैसी चीज भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई यहां पर एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया था जिसमें बच्चे रोल नंबर संबंधी अन्य पूछताछ कर रहे थे. शिक्षक प्राचार्य और परीक्षा केंद्र प्रभारी के द्वारा सभी बच्चों का तालियां बजाकर स्वागत किया गया इस तरह का माहौल देख बच्चे भी बेहद खुश नजर आए.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link