अगर बारिश से धुला भारत-पाकिस्तान मुकाबला तो क्या होगा? सुपर-8 में किसकी होगी एंट्री

अगर बारिश से धुला भारत-पाकिस्तान मुकाबला तो क्या होगा? सुपर-8 में किसकी होगी एंट्री


होमखेलक्रिकेट

अगर बारिश से धुला भारत-पाक मुकाबला तो क्या होगा? सुपर-8 में किसकी होगी एंट्री

Last Updated:

What will happen if India vs Pakistan match washed out due to rain: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है. कोलंबो में होने वाले इस महामुकाबले को लेकर बारिश का अलर्ट है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश की काफी ज्यादा संभावना जताई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर बारिश ने मैच धोया तो क्या होगा? सुपर-8 में किस टीम की एंट्री होगी.

Zoom

भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के चलते धुला तो क्या होगा?

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिस मुकाबले का सबको इंतजार था, वह घड़ी नजदीक आ चुकी है. 15 फरवरी यानी कल भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों की टक्कर सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही होती है. कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. 15 फरवरी को कोलंबो में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में फैंस को डर है कि कहीं बारिश के चलते मुकाबला धुल न जाए. हालांकि, वह यह भी जानने के लिए बेताब हैं कि अगर बारिश के चलते मुकाबला नहीं होता है तो क्या होगा? आइए हम एक-एक करके सब आपको बताते हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया
कोलंबो के रविवार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. श्रीलंका के मौसम विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, ’15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.’ AccuWeather के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में 93 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. भारत-पाकिस्तान मैच शाम भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होना है. इस मैच को नतीजे तक लाने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है.

भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के चलते धुला तो क्या होगा?

बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?
अगर रविवार को कोलंबो में बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना होगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नियमों के मुताबिक, ग्रुप स्टेज और सुपर 8 मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं है. हालांकि, सेमीफाइनल या फाइनल अगर बारिश के चलते धुला तो मुकाबला रिजर्व डे में खेला जाएगा.

सुपर-8 में किसकी होगी एंट्री?
बारिश से मुकाबला धुलने पर भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे दोनों टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे. इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों ही सुपर-8 में जगह बना लेंगे, क्योंकि बाकी तीन टीमें अपने सभी मुकाबले जीतकर भी चार अंक तक ही सीमित रह जाएंगी. यूएसए और नीदरलैंड ने तीन-तीन मैच खेल लिए हैं, जिसमें दोनों के दो-दो अंक हैं. बचा एक मैच खेलकर दोनों ही टीमें चार अंक तक ही पहुंच सकती हैं. वहीं, नामीबिया के साथ ही यही स्थिति है. नामीबिया के दो मैच बचे हैं और उसका अभी तक पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुला है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link