उस्मान तारिक ही नहीं, ये दो पाकिस्तानी भी खतरा, भारत को चौकन्ना रहना होगा

उस्मान तारिक ही नहीं, ये दो पाकिस्तानी भी खतरा, भारत को चौकन्ना रहना होगा


होमखेलक्रिकेट

उस्मान तारिक ही नहीं, ये दो पाकिस्तानी भी खतरा, भारत को चौकन्ना रहना होगा

Last Updated:

India vs Pakistan T20 World Cup: टीम इंडिया को अबरार अहमद और सैम अयूब से भी संभलकर रहना होगा. पूर्व श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अलर्ट किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच स्पिनरों के मुफीद मानी जाती है.

Zoom

भारत को अबरार अहमद और सैम अयूब से भी रहना होगा सावधान.

नई दिल्ली. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप की चुनौती के लिए तैयार है. 15 फरवरी को होने वाले इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक काफी अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी चर्चा में हैं. माना जा रहा है कि वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं और पाकिस्तान के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. हालांकि, टीम इंडिया को सिर्फ सिर्फ उस्मान तारिक ही नहीं, बल्कि दो अन्य स्पिनर्स से सावधान रहने को कहा गया है. टीम इंडिया को अबरार अहमद और सैम अयूब से भी संभलकर रहना होगा. यह अलर्ट पूर्व श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने दिया है.

टीम इंडिया को चौकन्ना रहना होगा
अजंता मेंडिस ने कहा है कि कोलंबो के स्टेडियम में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार उनकी अबरार अहमद और साइम आयूब की स्पिन जोड़ी होगी. उन्होंने समझाते हुए कहा, ‘कैरम बॉल, खासकर जब बैक-स्पिन के साथ डाली जाती है, तो यहां गेंद तेजी से स्किड करती है.’ मेंडिस ने बताया कि दोनों गेंदबाज बैक-स्पिन पर निर्भर करते हैं, इसलिए प्रेमदासा की सूखी पिच पर उन्हें स्वाभाविक मदद मिल सकती है. उन्होंने आगे कहा, ‘अबरार और सैम दोनों इस मामले में एक जैसे हैं. वे बैक स्पिन पर भरोसा करते हैं. इसलिए जाहिर है कि उन्हें प्रेमदासा से अच्छी मदद मिलेगी.’

भारत को अबरार अहमद और सैम अयूब से भी रहना होगा सावधान.

मेंडिस ने आधुनिक टी20 बल्लेबाजों की प्रवृत्ति पर भी बात की. उनके मुताबिक छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए जल्दी कमिट हो जाते हैं, जिससे बैक-स्पिन के खिलाफ एडजस्ट करने का समय नहीं मिलता. श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा, ‘जब पिच सूखी होती है, तो गेंद और ज्यादा स्किड करती है. इससे विकेट लेने के दो बड़े मौके बनते हैं, बोल्ड और एलबीडब्ल्यू. टी20 में बल्लेबाज जल्दी शॉट खेलते हैं, इसलिए हल्का सा बदलाव भी काफी होता है. अगर आप कैरम बॉल को सही से नहीं पढ़ पाते, तो आखिरी समय में बदलाव करना मुश्किल होता है.’

क्यों खतरनाक साबित होंगे अबरार और सैम अयूब?
मेंडिस का मानना है कि अबरार और आयूब के पास कई तरह के बदलाव (वेरिएशंस) हैं, जिनका सही इस्तेमाल किया जाए तो वे काफी असरदार साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने जितना देखा है, दोनों अपनी वेरिएशन पर अच्छा नियंत्रण रखते हैं. टी20 में वेरिएशन बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे बल्लेबाज कन्फ्यूज रहता है. अगर आप एक ओवर में छह कैरम बॉल डाल देंगे, तो बल्लेबाज उसकी आदत डाल लेगा. इस गेंद का इस्तेमाल सरप्राइज के तौर पर करना चाहिए, क्योंकि बहुत कम बल्लेबाज इसकी गति को सही से पढ़ पाते हैं.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link