शराबी युवक ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़: छतरपुर में ड्यूटी पर कोई मौजूद नहीं मिला; सिविल लाइन थाने में FIR – Chhatarpur (MP) News

शराबी युवक ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़:  छतरपुर में ड्यूटी पर कोई मौजूद नहीं मिला; सिविल लाइन थाने में FIR – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिला मुख्यालय के छत्रसाल चौराहे स्थित पुलिस चौकी में शुक्रवार को एक शराबी युवक ने घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना के समय चौकी पर कोई भी जिम्मेदार पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने चौकी के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। तस्वीरें देखिए पुलिस ने आरोपी की पहचान 26-27 वर्षीय रानू तिवारी के रूप में की है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 119-1, 296-B, 115-2, 351-2 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान किसी पुलिसकर्मी का मौजूद न होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link