क्या कोलंबो में टूटेगा नो हैंडशेक का प्रोटोकॉल? पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा ऐलान

क्या कोलंबो में टूटेगा नो हैंडशेक का प्रोटोकॉल? पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा ऐलान


होमखेलक्रिकेट

क्या कोलंबो में टूटेगा नो हैंडशेक का प्रोटोकॉल? पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा ऐलान

Last Updated:

Salman Agha statement on handshake in colombo ind vs pak: पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने हैंडशेक विवाद पर बड़ा बयान दिया है. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने होंगी. भारतीय टीम ने एशिया में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला शुरू किया था जो अभी तक जारी है. सलमान ने कहा कि यह भारत पर निर्भर करेगा कि वो हाथ मिलाते हैं या नहीं.

Zoom

सलमान आगा ने नो हैंड्शेक विवाद पर दिया बयान.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए स्टेज सज चुका है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें नौवीं बार आमने सामने होंगी. इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रमियों में गजब का उत्साह है. दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को टकराएंगी. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. टीम इंडिया एशिया कप से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला रही है. सलमान ने टी20 वर्ल्ड कप मैच के टॉस या मुकाबले से बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. लेकिन कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है.

भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने कहा, ‘इस बारे में हम कल देखेंगे.’ आगा ने साफ किया कि किसी भी परिस्थिति में ‘खेल भावना’ को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा, ‘क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है.’ हालांकि इसपर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आना अभी बाकी है.

सलमान आगा ने नो हैंड्शेक विवाद पर दिया बयान.

जय शाह स्टेडियम में बैठकर देख सकते हैं भारत-पाक मैच
आईसीसी प्रमुख जय शाह के रविवार को कोलंबो में मौजूद रहने की संभावना है, जहां वह भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर सकते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कोलंबो में रहेंगे और पिछले कुछ हफ्तों में हुए तनावपूर्ण संवाद के बाद बीसीसीआई के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश करेंगे. बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने एक फैसला लिया है. आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों एशियाई देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, साथ में मैच देखें और आपस में बातचीत करें.’

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत बनाम पाकिस्तान का रिकॉर्ड
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16 बार खेला है. टीम इंडिया को 12 बार जीत हासिल हुई है, जबकि सिर्फ तीन बार हार का सामना करना पड़ा है. दूसरा मैच 2007 का ऐतिहासिक ‘बॉल-आउट’ था, जो टाई रहा था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link