Ind vs pak T20WC: भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से ठीक 24 घंटे पहले पाक कप्तान सलामी अली अगा ने हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर बयान दिया है. कल यानी 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों देशों ने इस महाजंग के लिए तैयारियां दोगुनी-तीगुनी कर दी है. इस महाभिड़ंत में हमेशा ही माहौल गर्म होता है और खिलाड़ियों की आपस में झड़प हो ही जाती है. खासकर एशिया कप के दौरान जिस तरीके की हरकत पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की उसे पूरी दुनिया ने देखा. विवाद की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों के हाथ ना मिलाने से शुरू हुई , जो कि मोहसिन नकवी के ट्रॉफी लेकर ग्राउंड से बाहर जाने पर खत्म हुई थी. अब महामुकाबले से पहले पाक कप्तान सलमान अगा ने हैंडशेक विवाद पर बयान देकर फिर से इस मामले में तूल पकड़ाने का काम किया है.
‘मेरे सुझाव से फर्क’
भारत पाक मैच से पहले कप्तान सलमान अगा ने हैंडशेक विवाद को लेकर बात करते हुए कहा,’ भारत पाकिस्तान मैच बिना किसी तनाव एक बेहतर खेल भावना से खेले जाना चाहिए, मेरा व्यक्तिगत सुझाव से उतना फर्क नहीं पड़ता आगे का फैसला मैनेजमेंट लेगा. हालांकि, हमारी टीम को हाथ मिलाने में कोई समस्या नहीं है.’कप्तान सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं. उन्होंने आगे भी बताया कि यह फैसला भारत पर भी काफी निर्भर करेगा.
ये था पूरा मामला
ये मामला इस साल की शुरुआत में उठे हाथ मिलाने के विवाद के से शुरू हुआ. अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के बीच हुए मैच के दौरान हाथ मिलाने की प्रथा को नकार दिया था. टॉस के समय, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, और भारतीय खिलाड़ी ग्रुप स्टेज के मैच के बाद सीधे डगआउट में लौट गए थे.
भारत-पाक मुकाबले पर कप्तान अगा
पाकिस्तान के कप्तान ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में कड़ी मेहनत की है. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने स्थानीय परिस्थितियों को समझने पर खास ध्यान दिया है ताकि मैच में बढ़त मिल सके. कप्तान ने कहा, “हमने हालात के मुताबिक खुद को अच्छी तरह ढाल लिया है. हमें पिच की समझ है और अगर उसका फायदा मिलता है तो हमें कोई परेशानी नहीं होगी। हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 40 ओवर तक मजबूत और अच्छा क्रिकेट खेलें.”
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में यूएई की पहली जीत, दिल्ली में धूम-धड़ाका, कनाडा की शर्मनाक हार