टीकमगढ़ में बिल्डिंग की छत पर आग: आतिशबाजी से चिंगारी की आशंका, दमकल ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में बिल्डिंग की छत पर आग:  आतिशबाजी से चिंगारी की आशंका, दमकल ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में कलेक्टरेट रोड स्थित एक बिल्डिंग की छत पर शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने अपने घरों की छतों से घटना का वीडियो बनाकर प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि चकरा तिराहा के पास स्थित इस बिल्डिंग की छत पर आग लगी थी। बिल्डिंग के नीचे एक मिठाई की दुकान संचालित है, जो घटना के समय बंद थी। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में कोई रहता नहीं है। लोगों का अनुमान है कि सड़क से निकल रही बारात में हुई आतिशबाजी की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा। हालांकि, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link