दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेल गए मुकाबले में प्रोटियाज ने जबरदस्त जीत हासिल की.दक्षिण अफ्रीका ने कीवियों को 7 विकेट से हराया. अहमेदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. जवाब में बल्लेबाजी करने आई अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खतरनाक रही. कप्तान एडेन मार्करम कहर बनकर टूट पड़े थे और एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर महज 7 ओवर में 100 रनों के पार जा चुका था और लग रह था कि वह यह मैच 15 ओवर में ही जीत लेंगे. हालांकि, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उनकी रनों की गति पर ब्रेक लगाया और वह 17 वें ओवर में इस मुकाबले को जीत पाए.जीत के हीरो रहे मार्को जैनसेन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए और कप्तान मार्कम में सबसे ज्यादा 86 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. लेकिन, इस दौरान एक खिलाड़ी ने कई सारे रिकॉर्ड्स स्थापित कर दिए हैं. वो प्लेयर कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हैं. डी कॉक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा कर रखी दी.
इकलौते दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल में डिकॉक ने आज 20 रनों की पारी के दौरान 3000 रन बनाने का आंकड़ा पूरा कर लिया. आज तक इससे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था. उनसे पीछे इस मामले में तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम है. बता दें कि डिकॉक ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 105 मैचों की 104 पारियों का सामना करते हुए 142.98 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक और 19 अर्धशतक की बदौलत 3000 रनों का आंकड़ा पूरा किया है. वहीं, उनका सर्वोच्च स्कोर 115 रनों का रहा है.
पांचवें ऐसे खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Quinton de Kock ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह इस फॉर्मेट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले पांचवें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. डिकॉक ने यह मुकाम सिर्फ 2106 गेंदों में हासिल किया. इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के Suryakumar Yadav हैं, जिन्होंने 1822 गेंदों में 3000 रन पूरे किए. दूसरे नंबर पर यूएई के Muhammad Waseem का नाम है, जिन्होंने 1947 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ. तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के Jos Buttler हैं, जिन्होंने 2068 गेंदों में 3000 रन बनाए, जबकि चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के Aaron Finch हैं, जिन्होंने 2078 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की.
T20I के 13वें तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton de Kock अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस खास आंकड़े को पार करते हुए अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की. डिकॉक से पहले यह कारनामा कई दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं. इस लिस्ट में कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम, जोस बटलर, पॉल स्टर्लिंग, मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, डेविड वार्नर, वीरनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव और एरोन फिंच जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटेंगे अभिषेक! महामुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन की आई तस्वीरें, Pak की टेंशन डबल