बोर्ड परीक्षा: 1 घंटे देरी से पहुंचे पेपर, पटवारी को किया सस्पेंड – Sagar News

बोर्ड परीक्षा: 1 घंटे देरी से पहुंचे पेपर, पटवारी को किया सस्पेंड – Sagar News



भास्कर संवाददाता| सागर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। शुक्रवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी दोनों के पेपर हुए। कहीं भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया। कलेक्टर प्रतिनिधि के तौर पर जिस पटवारी को थाने से पेपर उठाकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी, उसने लापरवाही बरती, इसके चलते सस्पेंड कर दिया गया। कलेक्टर प्रतिनिधि शाहगढ़ तहसील के पटवारी प्रमोद यादव को पुलिस थाना शाहगढ़ से विलंब से प्रश्न पत्र निकालने एवं परीक्षा केंद्र शासकीय उमावि तारपोह पर प्रश्न पत्रों के विलंब से पहुंचाने पर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर एसडीएम बंडा ने उसे सस्पेंड कर दिया। निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर प्रतिनिधि यादव द्वारा पहले पेपर में सुबह 7.40 बजे प्रश्न-पत्र पुलिस थाने से निकाले गए। 13 फरवरी को भी पटवारी यादव थाना शाहगढ़ में सुबह 8.05 पर उपस्थित हुए। परीक्षा केंद्र तारपोह की दूरी पुलिस थाना शाहगढ़ से 15 किलोमीटर दूर होने से प्रश्न-पत्र केन्द्र पर पहुंचने में देरी हुई और परीक्षा प्रभावित हुई। पटवारी यादव को पहले ही बताया गया था कि प्रश्न पत्र को पुलिस थाना से निकालने का समय सुबह 6 से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।



Source link