रूस में वॉट्सऐप बैन, स्‍वदेशी ऐप चलाना होगा: हाइब्रिड मक्‍का उगाने वाले पहले किसान ‘लेंका’ का निधन, 14 फरवरी के करेंट अफेयर्स

रूस में वॉट्सऐप बैन, स्‍वदेशी ऐप चलाना होगा:  हाइब्रिड मक्‍का उगाने वाले पहले किसान ‘लेंका’ का निधन, 14 फरवरी के करेंट अफेयर्स


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 14 February Hybrid Maize Farmer Lanka Death Russia Whatsapp Ban

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का उद्धघाटन किया

13 फरवरी को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

  • ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे।
  • PMO रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया।
  • परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) मंत्र भी लिखा गया है।
  • PMO ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। ये इमारत करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है।
  • सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया।
पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ उद्धाटन कार्यक्रम में सांसदों और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ उद्धाटन कार्यक्रम में सांसदों और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. बांग्लादेश आम चुनाव में BNP की बड़ी जीत

12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज की।

  • BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार किया।
  • देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी।
  • पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने सकते हैं।
  • तारिक अगर पीएम बनते हैं, तो बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री होगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे।
  • बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी हार गई। उसके गठबंधन को सिर्फ 70 सीटें मिलीं।
  • जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार विद्रोह के बाद गिर गई थी।
  • पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने वाले स्टूडेंट्स की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी यानी NCP को भी बांग्लादेशियों ने नकार दिया था।
तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।

तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।

3. रूस ने वॉट्सऐप बैन किया

12 फरवरी को रूस ने पूरे देश में मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को बैन कर दिया है।

  • रूसी सरकार ने कहा कि वॉट्सऐप ने रूसी कानूनों और नियमों का पालन नहीं किया है, इसलिए इसे बंद किया गया है।
  • रूस ने आम लोगों को लोकल एप ‘मैक्स’ पर स्विच करने को कहा।
  • रूस में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन पर पहले से ही ‘मैक्स’ इंस्टॉल करना जरूरी है।
  • कुछ देशों में वॉट्सऐप पहले से पूरी तरह से बैन नहीं है, लेकिन इसके वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर पर रोक है।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में ऐसे नियम लागू हैं जहां टेक्स्ट मैसेजिंग की परमिशन है लेकिन वीडियो कॉलिंग पर पाबंदी है।
  • मिस्र और जॉर्डन में भी वॉट्सऐप के कॉलिंग फंक्शन्स या कुछ सेवाओं पर नियंत्रण है।

4. मिस्र में 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेख मिले

11 फरवरी को मिस्र में राजाओं की घाटी की शाही कब्रों में अंदर 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेखों की पहचान हुई।

  • स्विट्जरलैंड के लॉजेन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्ट्रैच ने पेरिस के फ्रेंच स्कूल ऑफ एशियन स्टडीज के प्रोफेसर चार्लोट श्मिट के साथ छह रॉक-कट कब्रों पर तमिल-ब्राह्मी और प्राकृत में लगभग 30 शिलालेखों को डॉक्युमेंट किया है।
  • स्विस प्रोफेसर इंगो स्ट्रॉच ने 11 फरवरी को तमिल एपिग्राफी पर चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन में ये लेख प्रस्तुत किए।
  • इस रिसर्च से पता चलता है प्राचीन तमिल व्यापारियों ने पर्यटन के लिए मिस्र के अंदरूनी इलाकों में यात्रा की थी।

निधन (DEATH)

5. पूर्व केंद्रीय मंत्री कनुचरण लेंका का निधन

13 फरवरी को कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कनुचरण लेंका का निधन हो गया। वे 86 साल के थे।

  • पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में लेंका रेल और कृषि राज्य मंत्री रहे।
  • लेंका 1988-94 तक राज्यसभा सदस्य और ओडिशा विधानसभा में मंत्री भी रहे।
  • 1993 में लेंका को उत्कृष्ट रेलवे विकास कार्य के लिए प्रतिष्ठित विजय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 1968 में ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य में हाइब्रिड मक्का और ज्वार के बीज पैदा करने वाला प्रथम किसान (First Farmer) घोषित किया था।
ओड़िशा के सीएम मोहन चरन मांझी ने लेंका के निधन पर शोक जताया है।

ओड़िशा के सीएम मोहन चरन मांझी ने लेंका के निधन पर शोक जताया है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स की कमान संभाली

12 फरवरी को इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स CTF-154 की कमान संभाली।

  • CT 154 कुल 47 सदस्‍य देशों की संयुक्‍त टास्‍क फोर्स है।
  • कमांड सेरेमनी बहरीन के मनामा में CMF हेडक्वाटर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस एडमिरल कर्ट ए. रेनशॉ ने की।
  • सेरेमनी में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख संजय वात्स्यायन और सदस्य देशों के वरिष्ठ सैन्य नेता मौजूद रहे।
  • शौर्य चक्र से सम्मानित कमोडोर मिलिंद एम. मोकाशी ने इटली नौसेना के निवर्तमान कमांडर से CTF 154 के कमांडर का पद भार लिया।
  • CTF-154 सदस्य देशों के संयुक्त समुद्री बलों के लिए ट्रेनिंग कैपसिटी बढ़ाने का काम करेगी। ये ट्रेनिंग हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए होगी।
  • टास्क फोर्स 154 की स्थापना मई 2023 में हुई थी। ये टास्क फोर्स मिडिल ईस्ट और उसके आसपास के बड़े हिस्से को मल्टी नेशनल ट्रेनिंग देने के लिए काम करता है।
  • CTF-154 रेगुलर समुद्री सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करता है। ये कम्पास रोज (दिशा ढूंढकर जाना) और उत्तरी और दक्षिणी रेडीनेस जैसी ट्रेनिंग भी करता है।
  • कंबाइंड टास्क फोर्स में अलग-अलग तरह के टास्क फोर्स हैं-CTF 150 – समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी फोर्सCTF 151 – काउंटर पायरेसीCTF 152 – अरेबियन गल्फ सिक्योरिटीCTF 153 – रेड सीCTF 154- मल्टीनेशनल ट्रेनिंग एंड कैपिसिटी बिल्डिंग
पहली बार इंडियन नेवी मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स को ट्रेनिंग देगी।

पहली बार इंडियन नेवी मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स को ट्रेनिंग देगी।

7. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में पहली महिला टीटीई नियुक्त

13 फरवरी को दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) में सरिता योल्मो पहली महिला TTE नियुक्त हुई।

  • DHR ने ट्रेन शुरू होने के 145 साल बाद किसी महिला को अपनी पहली महिला ट्रेन टिकट कलेक्टर नियुक्त किया है।
  • DHR एशिया की सबसे पुरानी ट्रेन है, जो दो फुट के नैरो-गेज सिस्टम पर बनी है।
  • पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक 88 किमी में ये ट्रेन चलती है। इस सफर में ट्रेन 6,870 फीट की ऊंचाई पर चढ़ती है।
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का हेडक्वाटर गुवाहाटी में है।
  • न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग की समुद्र तल से एवरेज ऊंचाई 330 फीट और 7,200 फीट है।
  • DHR 1881 में स्थापित की गई थी और दिसंबर 1999 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था।
सरिता ने रेलवे प्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रेस बंद होने पर उन्‍होंने टीईटी का काम शुरू किया।

सरिता ने रेलवे प्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रेस बंद होने पर उन्‍होंने टीईटी का काम शुरू किया।

आज का इतिहास

14 फरवरी

  • 1628 – शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • 1881 – भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना हुई।
  • 2019 – जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

फ्रांस भारत में ही बनाएगा 90 राफेल जेट: 4 अंतरिक्ष यात्रियों का क्रू ISS रवाना होगा; 13 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link