सिंचाई परियोजना की मंजूरी पर CM का धन्यवाद: दमोह और पथरिया विधानसभा के 60 गांवों को मिलेगा लाभ – Damoh News

सिंचाई परियोजना की मंजूरी पर CM का धन्यवाद:  दमोह और पथरिया विधानसभा के 60 गांवों को मिलेगा लाभ – Damoh News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह की पथरिया विधानसभा के लिए धुनयधाम सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना लगभग 600 करोड़ रुपए की है, जिससे दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। शनिवार दोपहर खोजाखेड़ी गांव पहुंचे पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए किसान के खेत में पानी पहुंचाना बहुत जरूरी है। मंत्री ने बताया कि इस परियोजना से उनके क्षेत्र के 30 गांवों में सिंचाई के लिए प्रेशराइज्ड लाइन से पानी पहुंचेगा। दो साल में पूरी होगी योजना मंत्री पटेल ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने सीता नगर सिंचाई परियोजना से छूटे हुए 23 गांवों को जोड़ने की घोषणा की है। यह योजना लगभग दो साल में तैयार हो जाएगी और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगी। उन्होंने जोर दिया कि किसानों को मजबूत करने से ही देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। धुनयधाम सिंचाई परियोजना से कुल लगभग 60 गांवों को पानी मिलेगा। इससे पथरिया विधानसभा के साथ-साथ दमोह विधानसभा के 33 गांव भी लाभान्वित होंगे। इस परियोजना से लाखों क्विंटल की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।



Source link