T20 विश्व कप में पचासा जड़ने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कोलंबो के इस बल्लेबाज के नाम है महारिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

T20 विश्व कप में पचासा जड़ने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, कोलंबो के इस बल्लेबाज के नाम है महारिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट


भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस समय टी20 विश्व कप खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें भाग ले रही हैं और 8 एशिया की टीमें खेल रही हैं. खास बात ये है कि एसोसिएट नेशन फुल मेंबर्स को इस बार जबरदस्त टक्कर दे रही हैं.  आए दिन खिलाड़ी एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं. खासकर जिम्बाब्वे जैसी अंडरडॉग टीम ने सिकंदर रजा कि अगुवाई में ऐतिहासिक कारनामा करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी धुरंधर टीम को हराने का कीर्तिमान स्थापित किया. साथ ही इस टूर्नामेंट में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं. ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी के अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में. इस मामले में कोलंबो का आमिर कलीम नंबर 1 पर हैं.

आमिर कलीम 

कोलंबो के खिलाड़ी आमिर कलीम ने आयरलैंड के खिलाफ गजब का कारनामा कर दिया. बता दें कि वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी बन चुके हैं अर्धशतक जड़ने वाले. उन्होंने 44 साल 86 दिनों की उम्र में ये कारनामा अपने नाम स्थापित किया है. वह विश्व कप इतिहास में ऐसा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने ये रिकॉर्ड इसी विश्व कप के दौरान बनाया है.

Add Zee News as a Preferred Source


मोहम्मद नदीम

टी 20 विश्व कप के इतिहास में अर्धशतक जड़ने के मामले में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद नदीम हैं. उन्होंने ये मुकाम श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में हासिल किया. उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 17 साल पहले अर्धशतक लगाया था. नदीम ने ये कारनामा 43 साल 161 दिन की उम्र में किया था.

सनथ जयसूर्या

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में फिफ्टी ठोकने के मामले में आखिरी नाम श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में से एक सनथ जयसूर्या का है. जयसूर्या ने ये कारनामा साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में किया था. बता दें कि जयसूर्या ने ये रिकॉर्ड 39 साल 345 दिनों की उम्र में स्थापित किया था.

ये भी पढ़ें:इंग्लैंड की जोरदार वापसी,  T20 विश्व कप में पहली बार किया ये कारनामा, बैंटन रहे जीत के हीरो 

 

 

 

 

 

 



Source link