Last Updated:
ईशान किशन जल्दी करने जा रहे हैं शादी, दादा ने बताया मॉडल हैं होने वाली बहू
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों का ध्यान पूरी तरह से खेल पर है. इसी बीच, ईशान किशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन जल्द ही शादी कर सकते हैं. ईशान किशन के दादा ने इस बारे में संकेत दिए हैं. कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मैच से पहले, ईशान के दादा ने अपने पोते की गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिससे भारतीय ओपनर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.
ईशान किशन के दादा ने क्या कहा
ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मीडिया से अपने पोते की शादी और गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की. अनुराग पांडे ने बताया कि ईशान ने घर पर बताया था कि अदिति ने अपने एक इंटरव्यू में उसकी काफी तारीफ की थी. उन्होंने कहा कि अदिति ने ईशान से कहा था कि उसके दादा सुंदर दिखते हैं और उनका चेहरा चमकता है.
View this post on Instagram