नेपाल पर टूटा वेस्टइंडीज का कहर.. . शान से सुपर-8 में पहुंची शाई होप की टीम, जेसन होल्डर का कहर

नेपाल पर टूटा वेस्टइंडीज का कहर.. . शान से सुपर-8 में पहुंची शाई होप की टीम, जेसन होल्डर का कहर


T20 World Cup 2026 West Indies vs Nepal:  वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मैच में नेपाल के खिलाफ जोरदार जीत हासिल की. उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) मिली जीत ने उसे सुपर-8 में पहुंचा दिया. ग्रुप सी में अब एक स्थान बचा हुआ है और उसके लिए तीन टीमें अभी भी रेस में हैं. नेपाल इस हार के बाद सुपर-8 के समीकरण बाहर हो चुका है. इंग्लैड, स्कॉटलैंड और इटली के पास अभी भी मौका है.

होप-हेटमायर ने बल्लेबाजी में मचाया तूफान

जेसन होल्डर के 4 विकेट और कप्तान शाई होप के 44 गेंदों पर 61 रनों की मदद से वेस्टइंडीज ने इस मैच में बाजी मारी. शाई होप की कप्तानी वाली विंडीज ने 134 रनों के मामूली टारगेट को सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर एशियाई देश पर आसान जीत हासिल की. ब्रैंडन किंग (17 गेंदों पर 22 रन) और होप (44 गेंदों पर नाबाद 61 रन) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर (32 गेंदों पर नाबाद 46 रन) होप के साथ आए और विंडीज को आराम से जीत दिलाई.

Add Zee News as a Preferred Source


पावरप्ले में गिर गए नेपाल के 3 विकेट

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और स्पिनर अकील होसेन से गेंदबाजी शुरू करवाई. नेपाल के लिए कुशाल भुर्तेल और आसिफ शेख ने पारी की शुरुआत की. नेपाल की शुरुआत खराब रही. मैच के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर कुशाल भुर्टेल एक रन के स्कोर पर होसेन के हाथों आउट हो गए. चौथे ओवर में कप्तान रोहित पौडेल सिर्फ पांच रन पर पवेलियन लौट गए. नेपाल ने पावरप्ले में अपना तीसरा विकेट आसिफ शेख (11) के रूप में जेसन होल्डर को दिया.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जय शाह का सुपर प्लान… मोहसिन नकवी को मिलेगा ‘धुरंधर’ का डोज, कोलंबो में पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

दीपेंद्र सिंह ऐरी का अर्धशतक

पावरप्ले के आखिर में नेपाल ने तीन जरूरी विकेट खोकर 22 रन बना लिए थे. पावरप्ले के बाद आरिफ शेख दो रन बनाकर इन-फॉर्म बॉलर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. 11वें ओवर में लोकेश बाम के आउट होने के बाद नेपाल का स्कोर 46-5 था. छठे विकेट के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलशन झा के बीच 23 रन की छोटी पार्टनरशिप हुई, जिसके बाद रोस्टन चेस ने 11 रन पर गुलषन को आउट कर दिया. नेपाल की पारी में दीपेंद्र ही एकमात्र पॉजिटिव बात थी. उन्होंने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की सबसे अहम पार्टनरशिप में अहम भूमिका निभाई. यह पार्टनरशिप तब खत्म हुई जब दीपेंद्र 47 गेंदों पर 58 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर आउट हुए. नेपाल ने पारी 133/8 पर खत्म की.

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan: श्रीलंका में ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी, सोशल मीडिया पर ‘बेशर्म’ PCB हेड की बेइज्जती

संक्षिप्त स्कोर: 

नेपाल- 20 ओवर में 133/8 (दीपेंद्र सिंह ऐरी 58, सोमपाल कामी 26; जेसन होल्डर 27/4)
वेस्टइंडीज- 15.2 ओवर में 134/1 (शाई होप 61, शिमरोन हेटमायर 46; नंदन यादव 24/1).



Source link