भिंड में 5 लाख रुपए खर्च लाई जा रही कांवर: चंबल के महादेव पर चढ़ेगी एक लाख पांच हजार पालकी, 80 युवाओं ने की तैयार – Bhind News

भिंड में 5 लाख रुपए खर्च लाई जा रही कांवर:  चंबल के महादेव पर चढ़ेगी एक लाख पांच हजार पालकी, 80 युवाओं ने की तैयार – Bhind News




महाशिवरात्रि के अवसर पर भिंड जिला पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा हुआ है। शहर और गांवों में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे हैं। तीन दिनों से लगातार कांवरियों का आगमन हो रहा है। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फल, पानी, दूध और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर विश्राम शिविर भी लगाए गए हैं। अटेर क्षेत्र से निकली विशाल कांवर अटेर क्षेत्र के कच्छपुरा, बजरिया और अर्जुनपुर गांव के लोगों ने मिलकर एक बड़ी कांवर तैयार की है। इस कांवर को करीब 80 युवाओं की टीम उत्तर प्रदेश के सोरों से गंगाजल लेकर लाई है। बताया जा रहा है कि कांवर बनाने में करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए। पूरी यात्रा और व्यवस्था मिलाकर खर्च लगभग 7 लाख रुपये तक पहुंचा। यह कांवर इतनी भारी है कि इसे उठाने के लिए एक साथ 24 लोगों की जरूरत पड़ती है। हर एक किलोमीटर बाद टीम बदली जाती है। महाशिवरात्रि की सुबह यह कांवर अर्जुनपुर के चंबल घाट स्थित महादेव मंदिर में पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक किया जाएगा। युवती रचना की अनोखी श्रद्धा भिंड के शास्त्री नगर की रचना राठौर ने भी अपनी श्रद्धा से सबका ध्यान खींचा है। वह तीसरी बार कांवर यात्रा पर निकली हैं। इस बार उन्होंने करीब 11 किलो वजनी भगवान शंकर की प्रतिमा कंधे पर रखकर उत्तर प्रदेश के सोरों से लगभग 180 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी की। महाशिवरात्रि के दिन रचना वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। उनकी आस्था और संकल्प की लोग सराहना कर रहे हैं।



Source link