खेत पर बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को पीटा: अशोकनगर में अवैध कनेक्शन मामला; कार्रवाई करने पहुंची थी टीम – Ashoknagar News

खेत पर बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को पीटा:  अशोकनगर में अवैध कनेक्शन मामला; कार्रवाई करने पहुंची थी टीम – Ashoknagar News


अशोकनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री उज्जवल बारंगे के साथ मारपीट का मामला सामने आया। यह घटना शुक्रवार दोपहर में छैलाबाग स्थित काली माता मंदिर के पास तब हुई जब वे अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन पर कार्रवाई कर रहे थे। रात में घटना का

.

उज्जवल बारंगे (30) शाहपुर, बैतूल के निवासी हैं और वर्तमान में अशोकनगर शहर वितरण केंद्र में पदस्थ हैं। दोपहर वे अपनी टीम के साथ छैलाबाग क्षेत्र में सिंचाई पंप कनेक्शनों की जांच कर रहे थे। उन्हें प्रगट सिंह सिख की एक स्थायी मोटर के अलावा अतिरिक्त 5 एचपी की सबमर्सिबल मोटर अवैध रूप से चलती हुई मिली।

इस पर जेई बारंगे ने मौके पर ही विद्युत अधिनियम की धारा 135 (विद्युत चोरी) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंचा मामला जैसे ही जेई ने अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई शुरू की, प्रगट सिंह और उनके भाई नरेंद्र सिंह ने विरोध किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।देखते ही देखते दोनों भाइयों ने यंत्री उज्जवल बारंगे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी।

यंत्री के साथ मौजूद विभागीय कर्मचारी किसी तरह बीच-बचाव करते रहे।

कैम्पर में बैठने के बाद भी किया हमला, वाहन में तोड़फोड़ मारपीट के बाद जब यंत्री अपने कैम्पर वाहन में बैठे, तब भी आरोपियों का हमला जारी रहा।दोनों भाइयों ने वाहन में तोड़फोड़ की और यंत्री को जान से मारने की धमकी दी।हंगामे के बीच उज्जवल बारंगे किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाए।

एक आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी घटना के बाद यंत्री ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।



Source link