भोपाल में पहले दिन शुरू नहीं हुई जनगणना: 3 मई से शुरू होगा ऐप पर काम, अभी प्रगणकों को दिया जा रहा आईडी कार्ड और दस्तावेज – Bhopal News

भोपाल में पहले दिन शुरू नहीं हुई जनगणना:  3 मई से शुरू होगा ऐप पर काम, अभी प्रगणकों को दिया जा रहा आईडी कार्ड और दस्तावेज – Bhopal News




मध्य प्रदेश में 15 साल बाद आज से जनगणना के अंतर्गत मकान गणना शुरू हो गई है, लेकिन भोपाल में इसका काम शुरू नहीं हुआ है। दरअसल प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मई के पहले प्रगणकों को आईडी कार्ड नहीं बांटे जा सके। इसलिए मकान गणना के पहले दिन प्रगणकों को आई कार्ड बांटे गए। इसके बाद प्रगणक अपने रीजनल अधिकारी से मिलेंगे और 3 मई से ऐप पर व्यवस्थित तरीके से मकान गणना शुरू होगी। नगर निगम के जोनल कार्यालय 8 के जोनल अधिकारी अमित नारोलिया ने बताया कि मकान गणना आज से शुरू हो चुकी है। प्रगणकों को एचएल यानी ब्लॉक के 200 घरों की गणना करते हुए 33 सवाल पूछने हैं, अभी जहां उन्हें मकान गणना करनी है। उसका एरिया आवंटन किया जा रहा है। इसके बाद प्रगणक नजरी नक्शा बनाएंगे और हर मकान की मार्किंग करेंगे। 3 मई से जब ऐप शुरू होगा तो जनगणना के लिए जो जानकारी चाहिए वह जानकारी वहां भरेंगे। आईडी कार्ड लेने के लिए जोनल ऑफिस में पहुंचे प्रगणक जोनल ऑफिस में प्रगणक अपना आईकार्ड लेने आ रहे हैं। जोनल कार्यालय पहुंचीं सीमा ने बताया कि अभी जनगणना का सामान लेकर वो अपने क्षेत्र का दौरा करेंगी। उसकी मैपिंग करेंगी उसके बाद 3 तारीख से लोगों के घर-घर जाकर जनगणना करेंगी। प्रगणक नितीश कुमार मंडल ने बताया कि वॉट्सऐप पर सामान लेने का मैसेज आया था। मैं सामान लेने आया हूं। ऐप चालू होने के बाद काम शुरू करेंगे। तरुणा चौहान ने बताया कि अभी ऑर्डर मिला है, क्षेत्र बताया गया है शाम तक आईकार्ड मिल जाएगा। उसके बाद क्षेत्र की मैपिंग शुरू की जाएगी। एक दिन में 10 से 20 घर का सर्वे करना है। एक प्रगणक 200 घरों का सर्वे 30 मई तक करना है।



Source link