भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग: प्लाईवुड के सामान से भड़कीं लपटें; फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां 2 घंटे में पा सकीं काबू – Bhopal News

भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग:  प्लाईवुड के सामान से भड़कीं लपटें; फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां 2 घंटे में पा सकीं काबू – Bhopal News


भोपाल9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आग से प्लाईवुड का गोदाम पूरी तरह जल गया। फिलहाल, नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

भोपाल में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने मेहता इंडस्ट्री में रविवार दोपहर करीब पौने 4 बजे आग लग गई। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था।

सूचना मिलते ही नगर निगम की एक-एक कर 12 दमकलें मौके पर पहुंचीं। गोदाम के पीछे की तरफ टिन से बनी दीवार तोड़ी गई। यहां से लपटों पर फोम डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया था। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

देखिए, तस्वीरें…

फैक्ट्री परिसर से आसमान छूता धुएं का गुबार दिखा।

फैक्ट्री परिसर से आसमान छूता धुएं का गुबार दिखा।

कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं।

कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

पानी और फोम की मदद से लपटें बुझाने की कोशिश की गई।

पानी और फोम की मदद से लपटें बुझाने की कोशिश की गई।

गोदाम के पीछे की तरफ से टिन की दीवार तोड़कर पानी डाला गया।

गोदाम के पीछे की तरफ से टिन की दीवार तोड़कर पानी डाला गया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गोदाम के मालिक अरुण जैन भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से हादसे की जानकारी ली।

गोदाम के मालिक अरुण जैन भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से हादसे की जानकारी ली।

भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:34 PM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फायर ऑफिसर बोले- मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया

मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर करीब दो घंटे में 12 दमकल की मदद से काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है।

12:18 PM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री के पिछले हिस्से से आग पर डाल रहे फोम

फैब्रिकेशन फैक्ट्री के पिछले हिस्से से भी आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। दमकलकर्मी लपटों पर फोम डाल रहे हैं।

12:08 PM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

टिन से बनी दीवार को दमकल से खींचकर तोड़ा

फैक्ट्री के पिछले हिस्से में टिन से बनी दीवार को रस्सी बांधकर दमकल से खींचा गया। इसे तोड़ने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लपटों पर पानी डाला। मौके पर भीड़ लगी है।

12:02 PM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री से सटी बस्ती के लोगों ने सामान बाहर निकाला

फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी लाल बहादुर अहीर झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घर का सामान बाहर निकाल लिया है।

12:00 PM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री में खड़े पिकअप वाहन को शीशा तोड़कर आगे बढ़ाया, तब घुस सकी दमकल

फैक्ट्री के अंदर खड़ी पिकअप वाहन की चाबी भी आग में जल गई। रास्ते में खड़ी इस गाड़ी की वजह से दमकल को आगे लाने में दिक्कत होने लगीं। ऐसे में पिकअप वाहन का शीशा तोड़कर उसे आगे बढ़ाया गया। तब जाकर फायर ब्रिगेड अंदर आ सकी।

11:55 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री के मालिक मौके पर पहुंचे, कर्मचारियों से ले रहे जानकारी

फैब्रिकेशन फैक्ट्री के मालिक अरुण जैन मौके पर पहुंचे हैं। वे कर्मचारियों से हादसे की जानकारी ले रहे हैं।

11:53 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री में आग की 4 तस्वीरें, बुझाने की कोशिशें जारी

11:48 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लपटें, दमकलें पहुंचीं

मेहता इंडस्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में आग लगी है। जो लकड़ी के सामान और प्लाईवुड की वजह से भड़क गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

11:42 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में रखे प्लाईवुड में लगी आग

फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। लोहे की जालियां-खिड़कियां बनाई जाती हैं। एक गोदाम में प्लाईवुड भी रखा है। इसी में आग लगी है।

11:39 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैक्ट्री से सटी झुग्गियों से सामान निकाल रहे लोग

फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोग घरों से सामान बाहर निकाल रहे हैं।

11:35 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

टीआई बोले- 2 दमकल मौके पर, फोम वाली गाड़ी मंगाई

गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने कहा- तीन दमकल मौके पर हैं। फोम वाली गाड़ी भी बुलाई जा रही है।

11:31 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी आग की तीन तस्वीरें…

11:29 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मौके से ताजा हालात की जानकारी दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेल

खबरें और भी हैं…



Source link