रीवा जिले के गुढ़ बायपास स्थित नेशनल हाईवे-39 पर रविवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरा निवासी मुन्नू सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में वैन चलाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इनोवा चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुन्नू सिंह गुढ़ स्थित बाल ज्योति स्कूल में अपना बोलेरो वाहन चलाते थे। रविवार को बच्चों को छोड़ने के बाद वे पास ही एक गैराज में बोलेरो की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान वे अपनी बाइक को दूसरी ओर खड़ा करने के लिए मुड़े, तभी सीधी की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में आगे-पीछे की गाड़ी टक्कर इतनी भीषण थी कि मुन्नू सिंह वाहन के नीचे फंस गए। बताया जा रहा है कि चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन बाइक और युवक के नीचे फंसे होने के कारण गाड़ी आगे-पीछे हुई। इससे युवक बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हाईवे पर लगा जाम, ड्राइवर हिरासत में हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शैल यादव का कहना है, “प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।”
Source link