IND vs PAK: अभिषेक नहीं.. पाकिस्तान में 23 साल के इस बल्लेबाज की दहशत, रनों में शर्मा जी से आगे

IND vs PAK: अभिषेक नहीं.. पाकिस्तान में 23 साल के इस बल्लेबाज की दहशत, रनों में शर्मा जी से आगे


India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही घंटो बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरेंगी. सबसे ज्यादा चर्चे विस्फोटक अभिषेक शर्मा के हैं, लेकिन उनके ही जैसे एक और खतरनाक बल्लेबाज की दहशत पाकिस्तान में होगी. वो बल्लेबाज जिसने एशिया कप में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए थे और अकेले दम पर जीत की इबारत लिख दी थी. 

अभिषेक शर्मा के चर्चे तेज

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा क्रिकेट के बड़े-बड़े धुरंधरों पर बेबाक अंदाज में टूट पड़ते हैं. ऐसे में पाकिस्तान के सामने उनकी दहशत खूब होगी. हालांकि, अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 31, 74 और 5 रन की पारी खेली हैं. लेकिन हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं उसने भी पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच ही खेले हैं और अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन बनाए है. 

Add Zee News as a Preferred Source


कौन है ये बल्लेबाज? 

क्रिकेट फैंस समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा की. जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में बल्ले से गदर काट दिया था. तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मुकाबलों में 31, 30 नाबाद और 69 नाबाद रन की पारियां खेली हैं. एशिया कप फाइनल में भारत ने तिलक वर्मा की 69 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान को धूल चटा दी थी. 

ये भी पढ़ें.. टी20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का ऐतिहासिक कारनामा,कीवियों के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

कोलंबों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? 

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो 15 मुकाबले खेले हैं जिसमें 11 मुकाबलों में जीत जबकि 4 मुकाबले गंवाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला है जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा था. ये मुकाबला साल 2012 में खेला गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है. 



Source link