Last Updated:
IND vs PAK Match: भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा दिन है. आज भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जाना है. आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भारत की जीत के लिए बाबा महाकाल के दरबार के फैन्स ने उज्जैन में खास आयोजन किया. इस बार अंगारेश्वर महादेव में कुछ खास हुआ, जानें क्या…
Ujjain News: 15 फरवरी रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. इसको लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर गली-चौराहे पर क्रिकेट की चर्चा है. फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के साथ अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष प्रार्थना कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की. प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर भक्तों ने हवन व भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर भारतीय खिलाड़ियों की सफलता और विजय की कामना की. मंदिर परिसर में देशभक्ति के जयकारे गूंज उठे. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि आस्था और उत्साह के संगम से टीम इंडिया मैदान में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करेगी.
दरअसल, लंबे वक्त के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक का मुकाबला तय हुआ है, जो रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. हर कोई टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहा है. इसी उत्साह के बीच उज्जैन स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालु भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत से अभिषेक किया. दूध, दही, घी और अन्य पवित्र सामग्री से मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई. भक्तों ने टीम इंडिया की जीत और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की. पूजा के दौरान मंदिर परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.
इसलिए की अंगारेश्वर मंदिर में की कामना
मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय ने बताया, भगवान अंगारेश्वर को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार मंगल शक्ति, साहस, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो पराक्रम और विजय का संकेत देता है. इसी विश्वास के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की मजबूती और जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई. पुजारी ने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, जोश और साहस की वृद्धि करना है, ताकि वे पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरें. उन्होंने कामना की कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करे और अपने पराक्रम से पाकिस्तान को हराकर देश का नाम रोशन करे तथा करोड़ों देशवासियों को जीत की खुशी दे.
खिलाड़ी भी भक्त
बता दें कि भारत का पाकिस्तान से या कोई फाइनल मैच होने पर हर बार क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत के लिए महाकाल मंदिर, इच्छमन गणपति में पूजा करते हैं. बगुलामुखी माता मंदिर में मिर्ची यज्ञ किया जाता है. भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के भक्त हैं ओर कई बार मैच से पूर्व जीत की मनोकामना और जीत के बाद में बाबा का आभार व्यक्त करने भी आते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें