Last Updated:
ICC T20 World Cup 2026 Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम का सामना नेपाल से होगा. इंग्लैंड की टीम को परेशान करने वाली टीम के खिलाफ विंडीज टीम को सावधान रहना हो रहा है…और पढ़ें
वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
ICC T20 World Cup 2026 Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर संडे में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम का सामना नेपाल से हो रहा है. वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर नेपाल के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है.
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
नेपाल की संभावित प्लेइंग-11: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने
February 15, 202610:36 IST
T20 World Cup Live Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आज दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर नेपाल के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. नेपाल के कप्तान ने रोहित पौडेल ने कहा वो टॉस को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते. कोशिश रहेगी बल्लेबाजी में अच्छा करें और बड़ा स्कोर खड़ा कर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डालें.