ईशान किशन इस स्टाइलिश मॉडल पर छिड़कते हैं जान, कमाई में भी नहीं पीछे

ईशान किशन इस स्टाइलिश मॉडल पर छिड़कते हैं जान, कमाई में भी नहीं पीछे


Last Updated:

Ishan Kishan GF Aditi Hundia: टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी बैटिंग से तहलका मचा रहे टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन ने बीती रात पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की आतिशी और मैच का रुख बदलने वाली पारी खेलकर टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मुकाबले से पहले उनके दादा का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने ईशान किशन की शादी को लेकर बातचीत की. इसके बाद से ही फैंस ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में जानने के लिए बेताब हैं. चलिए हम आपको बताते हैं ईशान किशन किसे डेट कर रहे हैं.

ईशान किशन ने पाकिस्तान खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ईशान किशन ने मैदान के चारों और चौके-छक्के उड़ाते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत खस्ता कर दी. उनकी 77 रन की ताबड़तोड़ पारी ने मैच में बड़ा अंतर पैदा करते हुए भारत को जीत दिला दी. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

इस मुकाबले से पहले ही ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ गए थे, क्योंकि उनके दादा अनुराग पांडे ने भारत-पाक महाजंग से ठीक पहले एक इंटरव्यू में उनकी शादी का जिक्र किया. सिर्फ शादी ही नहीं, बातों-बातों में ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम भी बता दिया.

ईशान किशन की शादी को लेकर उनके दादा ने कहा, ‘ईशान ईशान जिससे भी शादी करेगा, मुझे मंजूर है. उसके बड़े भाई ने कहा था कि वह पल्लवी से शादी करेगा, तो हम उसमें राजी थे. अब ईशान भी जिससे शादी के लिए कहेगा, हम उससे करा देंगे.’ इसके बाद अनुराग पांडे ने ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम भी बता दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ईशान किशन का नाम काफी समय से अदिति हुंडिया से जुड़ता रहा है, जिस पर अब उनके दादा ने मुहर लगाई. जब ईशान के दादा से अदिति का नाम लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वह ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं और जयपुर में रहती हैं.’ अनुराग पांडे ने यह भी बताया कि अदिति एक मॉडल हैं और मिस इंडिया की रनरअप भी रह चुकी हैं. चलिए अब हम आपको विस्तार से अदिति हुंडिया के बारे में बताते हैं.

अदिति हुंडिया जयपुर, राजस्थान की एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं. उन्हें पहली बार पहचान 2017 में मिली, जब वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनीं. 2018 में उन्होंने मिस डीवा में सफलता हासिल की, जिससे उनके मॉडलिंग करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई.

अदिति हुंडिया फैशन कैंपेन, ब्रांड एंडोर्समेंट और डिजिटल कोलैबोरेशन में लगातार काम कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने प्रोफेशनल फोटोशूट, ट्रैवल डायरी और निजी पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं. अदिति ने अपनी स्कूलिंग जयपुर से ही की. इसके बाद उन्होंने St. Xavier’s College, जयपुर से उच्च शिक्षा हासिल की और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री प्राप्त की.

अदिति हुंडिया का पालन-पोषण जयपुर में हुआ. उनकी मां का नाम बबीता हुंडिया हैं और उनके सौतेले पिता ललित हुंडिया हैं. उनका एक भाई भी है, जिनका नाम यश हुंडिया है. अदिति अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक साझा करती हैं. पिछले कुछ वर्षों में अदिति को कई बार ईशान को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान स्टेडियम में चीयर करते हुए देखा गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने जब 27 गेंदों में फिफ्टी ठोकी तो अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच देखते हुए एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें ईशान किशन अर्धशतक का जश्न मना रहे थे. अदिति ने कई फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ काम किया है और मॉडलिंग व डिजिटल इंफ्लुएंसिंग में लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की अनुमानित नेटवर्थ 2 से 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 16–25 करोड़ रुपये) के बीच है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पार्टनरशिप है. हालांकि, न तो ईशान किशन और न ही अदिति हुंडिया ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात की है.



Source link