उदयपुर में क्रिकेट का महाकुंभ! 21 से 28 फरवरी तक टी-20 टूर्नामेंट, भुवनेश्वर-बिश्नोई आएंगे

उदयपुर में क्रिकेट का महाकुंभ! 21 से 28 फरवरी तक टी-20 टूर्नामेंट, भुवनेश्वर-बिश्नोई आएंगे


होमखेलक्रिकेट

उदयपुर में क्रिकेट का महासंग्राम, इस टूर्नामेंट में उतरेंगे आईपीएल के सितारे

Last Updated:

Rockwoods Blazing Strikers Cricket Cup Udaipur: उदयपुर में 21 से 28 फरवरी तक शिकारवाड़ी ग्राउंड पर रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप का आयोजन किया जाएगा. यह टी-20 टूर्नामेंट डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा और कूकाबुरा गेंद का उपयोग होगा. प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरैल और पवन नेगी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के आने की संभावना है. इनकी मौजूदगी से मुकाबले रोमांचक होंगे. आयोजन को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में इस माह क्रिकेट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 21 से 28 फरवरी तक शिकारवाड़ी ग्राउंड पर रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप का आयोजन किया जाएगा. टी-20 प्रारूप में होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले डे-नाइट (दिन-रात) खेले जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपयोग होने वाली कूकाबुरा गेंद से प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी. आयोजन को लेकर आयोजितक आयोजन अध्यक्ष सुनील लढ्ढा, आयोजन सचिव विवेक घई, उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, यूडीसीए सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा और सीए मनीष अग्रवाल मौजूद रहे.

आयोजन समिति ने बताया कि यह टूर्नामेंट उदयपुर के खेल कैलेंडर में एक अहम आयोजन साबित होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार , स्पिनर रवि बिश्नोई, विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल और ऑलराउंडर पवन नेगी के साथ-साथ आईपीएल से जुड़े खिलाड़ी मंगेश यादव, शिवम सिंह, प्रियांश आर्य, आर्यन जोहेल और शुभम गड़वाल के आने की संभावना है. इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ेंगे.

प्रतियोगिता में आठ टीमें लेंगी हिस्सा

आयोजन सचिव विवेक घई ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी. प्रत्येक टीम में तीन आईपीएल खिलाड़ी और पांच रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी रखना अनिवार्य होगा. टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा, प्रत्येक समूह में चार टीमें होंगी. दोनों समूहों से शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और उसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे. पहला मैच दिन में जबकि दूसरा मुकाबला दूधिया रोशनी के बीच रात्रि में खेला जाएगा.

विजेता टीम को मिलेगा 10 लाख 

नाइट मैचों के लिए विशेष लाइटिंग व्यवस्था की जा रही है, ताकि दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल सके. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को रंगीन किट प्रदान की जाएगी. विजेता टीम को 10 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. आयोजन को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link