पाकिस्तान बस बंदूक चलाना जानता है…पाकिस्तान पर भारत की ‘महा’ विजय, भोपाल में दोगुना जश्न का माहौल!

पाकिस्तान बस बंदूक चलाना जानता है…पाकिस्तान पर भारत की ‘महा’ विजय, भोपाल में दोगुना जश्न का माहौल!


Last Updated:

India Vs Pakistan T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को T-20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जिसकी खुशी में महाशिवरात्रि के मौके पर जश्न का माहौल बन गया. भोपाल की सड़कों और मंदिरों के आसपास लोग तिरंगा लेकर जमा हुए, बच्चे, युवा और बुजुर्ग भोलेनाथ के मंदिर के बाहर देशभक्ति गीतों पर झूमते दिखे, वहीं पटाखों और नारों के बीच लोग जमकर नाचे, देखिए. 

India Defeats Pakistan in T20 World Cup: देशभर में महाशिवरात्रि के बीच राजधानी भोपाल में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया. जब भोलेनाथ के मंदिर के बाहर बच्चे और बुजुर्गों ने ‘मेरे देश की धरती…’ गाने पर झूमना शुरू कर दिया.  फूटते पटाखों के शोर के बीच भोपाल के लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत की पाकिस्तान पर टी-20 वर्ल्ड कप में 9 मैच में 8वीं जीत के बाद जमकर झूमे हैं. श्रीलंका में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था.

जिसके बाद भारत ने बड़ा टार्गेट सेट किया और दूसरी इनिंग में पाकिस्तान ऑल आउट हो गया. जिसके बाद मध्यप्रदेश की राजधानी में लोग भगवान महादेव के साथ ही जमकर नाचते और गाते नजर आए, सुनिए भारत की पाकिस्तान विजय पर जनता ने पाकिस्तानियों को क्या संदेश दे डाला.

भारत की विजय पर डांस से बना दिया माहौल
राजधानी भोपाल में भारत के पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद लोग महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव के साथ ही जश्न मानते दिखे. जहां लोग ‘मेरे देश की धरती सोना उगले…उगले हीरे-मोती गाने पर खूब झूम उठे. इस दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा तो जुबान पर हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे. इतना ही नहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोग भगवान भोलेनाथ के सामने ही जमकर नाचते नजर आए.

हर हर महादेव, भारत माता की जय नारों से गूंजा भोपाल
भारत ने पाकिस्तान को टी 20 वर्ल्ड कप में 9 खेले गए मैचों में इस जीत के बाद 8 बार करारी शिकस्त दी है. जिसका भोपाल में महा जश्न मनाया गया. इस दौरान भोपाल महिलाओं से लेकर बच्चों के हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारों गूंज उठा.

‘पाकिस्तान बंदूक चलाना जानता है, क्रिकेट खेलना नहीं’
पाकिस्तान के ऊपर भारत की ‘महा’विजय को लेकर राजधानी भोपाल में जश्न मनाते भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक मुकेश श्रीवास ने कहा कि- पाकिस्तान गोली चलाना जानता है, क्रिकेट खेलना नहीं. उनका सिर्फ गोली चलाना टार्गेट होता है. पाकिस्तान देश क्रिकेट में नहीं सिर्फ आतंकवाद में बेहतर है. इसी बीच एक बुजुर्ग बोल उठे कि, पाकिस्तान किसी चीज में बेहतर नहीं है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link