सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में देर से पहुंचने वाले अधिकारियों पर सख् कार्रवाई की है। रेशम, मत्स्य, परिवहन, खाद्य सुरक्षा और विद्युत वितरण विभाग के अधिकारी बैठक में विलंब से पहुंचे थे। कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक से अनुपस्थित रहने पर भैरूंदा और इछावर के सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों सहित प्रशासनिक, राजस्व और जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे और रेलवे सहित सभी परियोजनाओं से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने पर चर्चा वन विभाग से संबंधित बिंदुओं पर भी बात हुई। इसमें वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने और वन प्रबंधन से जुड़े प्रकरणों में तेजी लाने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, लंबित टीएल प्रकरण, आयोगों के लंबित प्रतिवेदन, सीएम मॉनिटर और सीएम हाउस से संबंधित मामलों की भी गहन समीक्षा की गई। जन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता कलेक्टर बालागुरू के. ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि आवंटन और अवमानना प्रकरणों में तेजी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों, लंबित जवाब-दावे एवं अवमानना प्रकरणों तथा लंबित भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इन सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Source link