बैतूल में टॉयलेट क्लीनर की गैस से 3 बेहोश: पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती; ढक्कन खोलते ही फैली जहरीली हवा – Betul News

बैतूल में टॉयलेट क्लीनर की गैस से 3 बेहोश:  पिता की हालत गंभीर, ICU में भर्ती; ढक्कन खोलते ही फैली जहरीली हवा – Betul News




बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के टेमनी गांव में सोमवार सुबह टॉयलेट क्लीनर की गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बेहोश हो गए। पिता, पुत्र और मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जबकि मां और बेटे को वार्ड में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, टेमनी निवासी बुजुर्ग चंदन सुबह अपने घर के टॉयलेट की सफाई कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने एसिड युक्त टॉयलेट क्लीनर की बोतल खोली, वह तेज दबाव के साथ खुल गई। इससे एसिड बाहर छलक गया और बाथरूम में जहरीली गैस फैल गई। गैस के संपर्क में आते ही चंदन को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बचाने गए पत्नी-बेटे की भी बिगड़ी तबीयत चंदन की चीख सुनकर उनकी पत्नी कला बाई और बेटा लोकेश वहां पहुंचे। वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और तीनों अर्ध-बेहोशी की हालत में पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। खतरे से बाहर, पुलिस जांच में जुटी डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद अब तीनों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पीड़ित युवक ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक है, जबकि माता-पिता खेती करते हैं।



Source link