कटनी के स्लीमनाबाद में पुलिस वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों का रविवार को रीठी नगर के मुख्य चौराहों से पैदल जुलूस निकाला, जहां वे कान पकड़कर ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ जैसे नारे लगाते दिखे। घटना 12 फरवरी का है। बंधी रेल फाटक के पास एक हाईवा और बाइक के बीच टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस दल पथराव कर दिया था लेकिन वहां मौजूद 10-15 आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस दल पर ही अपना गुस्सा उतार दिया। भीड़ ने वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे डायल-112 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में वाहन के पायलट और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्लीमनाबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। गठित की गई संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धरवारा निवासी सागर उर्फ जग्गी कोल (19), अभिषेक कोल (19) और अर्जुन कोल (20) के रूप में हुई है जुलुस के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया पुलिस ने रविवार देर शाम रीठी नगर में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। मुख्य चौराहे से थाना परिसर तक निकाले गए इस मार्च के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ये खबर भी पढ़े… कटनी में हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला:गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा; पुलिस टीम पर पथराव कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। बंधी रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था। पढ़े पूरी खबर…
Source link